लेकसिटी की माइशा मेहता ने जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया गौरव
उदयपुर, 25 अगस्त। जयपुर में आयोजित प्रतिष्ठित जयपुर योगा लीग में देश भर के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता की अंडर-10 श्रेणी में कुल 33 प्रतिभागियों ने अपने योग कौशल, संतुलन, लचीलापन और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया। प्रीति सोगानी ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में लेकसिटी की माइशा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) अपने नाम किया। देश के अलग-अलग राज्यों से आए प्रतिभागियों के बीच शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त करना माइशा की मेहनत, लगन, नियमित अभ्यास और योग के प्रति समर्पण का प्रमाण है।…
