उदयपुर। त्यौहारी और शादियों के सीजन को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘खूबचंद एंड संस मार्ट शोभागपुरा’ ने ग्राहकों के लिए विशेष ‘एक्सक्लूसिव उपहार गैलरी’ की शुरुआत की है। 75 वर्षों के विश्वास और परंपरा के साथ मार्ट में कुकवेयर, होम अप्लायंसेज और ब्रांडेड उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई गई है, जिसकी शुरुआती कीमत मात्र 99 रूपयें रखी गई है।
संस्था के पार्टनर साँची निखिल सिधवानी और कांची यश वाधवा ने बताया कि यह नई उपहार गैलरी विशेष रूप से कॉर्पाेरेट गिफ्टिंग, दिवाली, वैवाहिक आयोजनों और बल्क (थोक) खरीदारी के लिए तैयार की गई है। संस्थान के अनुसार, ग्राहकों को बजट-फ्रेंडली दामों पर प्रीमियम और उपयोगी गिफ्ट विकल्प एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना इसका मुख्य उद्देश्य है।
उदयपुर में खूबचंद एंड संस मार्ट शोभागपुरा ने शुरू की ‘एक्सक्लूसिव उपहार गैलरी’,99 रूपयें से शुरू होगी गिफ्टिंग रेंज
