19 वर्षों की सेवा के लिए डॉ. गौरव पाईवाल को मिले पांच प्रतिष्ठित सम्मान
उदयपुर। रीढ़, गर्दन एवं घुटनों के दर्द के उपचार और फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में 19 वर्षों से सेवाएं दे रहे डॉ. गौरव पाईवाल को पिछले दो महीनों में पांच प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया गया है। डॉ. पाईवाल न्यू केशव नगर स्थित डॉ. पाईवाल फिजियोथेरेपी एंड डायबिटिक फुट केयर क्लिनिक में सेवाएं दे रहे हैं। उनकी विशिष्ट उपलब्धियों में कानून, प्रबंधन और फिजियोथेरेपीकृतीन अलग-अलग व्यावसायिक क्षेत्रों में स्नातक शिक्षा प्राप्त करना भी शामिल है। वर्ष 2007 से अब तक उन्होंने हजारों मरीजों को रीढ़, गर्दन, घुटनों एवं अन्य मस्क्युलोस्केलेटल समस्याओं के लिए गैर-शल्य चिकित्सा आधारित फिजियोथेरेपी एवं…
