सरकारी सहयोग के बिना भी सफल रहा RTTF, पर्यटन को मिले दीर्घकालिक लाभ
उदयपुर। राजस्थान ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (RTTF) का आज भव्य और सफल समापन हुआ। होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान के सचिव एवं होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के उदयपुर संभाग अध्यक्ष ने बताया कि इस RTTF को प्रत्यक्ष सरकारी सहयोग प्राप्त नहीं हाेने के बावजूद भी पर्यटन उद्योग से जुड़े संगठनों, आयोजकों और निजी क्षेत्र की सहभागिता से यह ट्रैवल मार्ट पूरी तरह सफल रहा। RTTF के आयोजन से राज्य के पर्यटन क्षेत्र को कई स्तरों पर लाभ मिला है। ट्रैवल मार्ट के माध्यम से राजस्थान के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिली, जिससे आने वाले समय…
