उदयपुर की तीन बेटियों ने हासिल किया कराटे में ब्लैक बेल्ट
उदयपुर। विगत वर्ष 23 नवंबर को आयोजित हुई कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडिंग में एक्सट्रीम मार्शल आर्ट्स के तीन बालिकाओं ने सफलता हासिल की। एक्सट्रीम मार्शल आर्ट्स राजस्थान के डायरेक्टर संजू सिंह ने बताया कि तीनों बालिकाओं को ब्लैक बेल्ट और सर्टिफिकेट देखकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अलवर मेडिकल कॉलेज के कैंसर विभाग के जिला नोडल अधिकारी डॉ.सुखवीर तंवर व ए नाइस कोच एंड नेशनल बॉक्सिंग प्लेयर वर्धमान सिंह नरेगा थे। ब्लैक बेल्ट हासिल करने वाली बालिकाओं में अक्षय लोगनाथन,समिष्ठा गहलोत,शांभवी लोगनाथन शामिल थी। सेन्सेई संजू सिंह ने तीनों बालिकाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा…
