उदयपुर। प्रताप नगर स्थित रविंद्र नगर में नागरिक समिति की बैठक अशोक वीरवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कॉलोनी की विभिन्न समस्याओं एवं विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पार्षद निशा सालवी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
बैठक में पेयजल व्यवस्था में सुधार, पुरानी पाइपलाइन बदलवाने, कम जल दबाव की समस्या दूर करने, तीन ट्यूबवेल लगवाने, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई, पार्क के विकास, स्ट्रीट लाइट, कचरा संग्रहण तथा आवारा पशुओं की समस्या के समाधान जैसे विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही सामुदायिक भवन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उपस्थित कॉलोनीवासियों ने समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने तथा संबंधित विभागों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष समस्याएं रखकर उनके निराकरण के लिए निरंतर प्रयास करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर गॉड ग्रेस डेंटल क्लिनिक की संचालिका डॉ. अनीता मौर्या ने स्वास्थ्य जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला तथा वार्ड में मेडिकल कैंप आयोजित करनेका निर्णय लिया, जिससे स्थानीय निवासियों को स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा मिल सके। बैठक में अनीता वीरवाल भी उपस्थित रहीं।
बैठक में मनोज दवे, रवि सलूजा, सुरेश सालवी, असीम दीक्षित, संजय जैन, दीपक पोद्दार, अशोक यादव, बालमुकुंद विजयवर्गीय, विजय जारोली, चंद्रप्रकाश जैन, नरेंद्र व्यास, चुन्नीलाल यादव, अरविंद पारिख, रविंद्र व्यास, पार्षद निशा सालवी, अनीता वीरवाल, डॉ. अनीता मौर्या, अशोक वीरवाल, सुधा व्यास, कुलदीप सामर एवं राजेश रामदेव सहित अनेक कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।
बैठक में रविंद्र नगर को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए आपसी सहयोग और सहभागिता के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।
