पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प और चक्रीय अर्थव्यवस्था जरूरी – प्रो. सारंगदेवोत
विद्यापीठ - दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस का हुआ समापन अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पर्यावरणीय चुनौतियों पर हुआ गहन मंथन प्रतिभागियों का किया सम्मान पर्यावरणीय बदलाव के लिए शिक्षा सबसे प्रभावी माध्यम - सीओ डॉ. रामभुज उदयपुर, 8 अप्रैल। राजस्थान विद्यापीठ के शिक्षा संकाय लोकमान्य तिलक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय एवं सर्व विद्यालय केलवानी मंडल, काडी (गांधीनगर, गुजरात) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एनवायरमेंटल अवेयरनेस फ्रॉम नॉलेज टू एक्शन पर्यावरणीय जागरूकता - ज्ञान से क्रिया तक विषयक दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन बुधवार को महाविद्यालय के सभागार में सम्पन्न हुआ। दो दिवसीय सेमीनार में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा स्मृति…
