आज से शुरू होगा उदयपुर ध्यान महोत्सव, 11 अप्रैल तक चलेगा आयोजन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। परिवार, समाज, देश एवं विश्व शांति के उद्देश्य से आज 9 अप्रैल 2026 से उदयपुर में तीन दिवसीय उदयपुर ध्यान महोत्सव का शुभारंभ होगा। यह महोत्सव 9 से 11 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क रहेंगे। महोत्सव में ब्रह्म ऋषि प्रेमनाथ जी, डॉ. निहाल जैन एवं अन्य वरिष्ठ साधकों का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

आयोजक डॉ. निहाल जैन ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ आज प्रातः 7 बजे समग्रम इको पिरामिड, शोभागपुरा पंचायत के सामने, उदयपुर में होगा। प्रातः 7 से 9 बजे तक ऊर्जा योग एवं एकत्व योग का आयोजन रहेगा, जबकि प्रातः 9 से 10 बजे तक उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा।

आयोजक डॉ. निहाल जैन ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को ध्यान, योग एवं आत्मिक शांति से जोड़ना है, ताकि व्यक्ति अपने जीवन में संतुलन, सहजता एवं सकारात्मकता ला सके।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत 10 अप्रैल को प्रातः 6 से 8 बजे तक फतेहसागर ओवरफ्लो पॉइंट पर विशेष प्रातःकालीन ध्यान सत्संग आयोजित होगा। वहीं 11 अप्रैल को प्रातः 6 से 8 बजे तक पिछोला झील स्थित मांगी का मंदिर परिसर में ध्यान सत्संग रखा गया है।

ब्रह्म ऋषि प्रेमनाथ जी ने कहा कि वर्तमान समय में तनाव, अशांति एवं भागदौड़ भरे जीवन में ध्यान ही व्यक्ति को भीतर से मजबूत, शांत एवं आनंदित बना सकता है। वहीं डॉ. निहाल जैन ने बताया कि ध्यान केवल आध्यात्मिक साधना नहीं, बल्कि स्वस्थ, सरल और सुखमय जीवन का आधार है।

आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस निःशुल्क ध्यान महोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव जन-जागरण का अभियान है, जो परिवार से लेकर विश्व शांति तक का संदेश देता है। अधिक जानकारी एवं निःशुल्क पंजीकरण हेतु 9462679927 पर संपर्क किया जा सकता है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!