बीसीआई और मोनालिसा कैमरा क्लब की ओर से महिला स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आज मधुश्री में, विशेषज्ञ देंगे परामर्श
उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल और मोनालिसा कैमरा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आज 8 अप्रैल को एक विशेष महिला स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर अशोका पैलेस स्थित मधुश्री हॉल में शाम साढ़े पांच बजे आयोजित होगा, जिसका उद्देश्य महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है। मोनालिसा कैमरा क्लब की अध्यक्ष तमन्ना सुहालका ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा महिलाओं को संतुलित आहार, मानसिक स्वास्थ्य और नियमित जांच के महत्व पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का ड्रेस कोड 'पिंक' रखा गया है…
