हजारों विद्यार्थियों ने एक स्वर में गाया – झंडा ऊंचा रहे हमारा
आजादी के अमृत महोत्सव पर बिखरी देशभक्ति की स्वर लहरियांतिरंगी आभा से सुशोभित दिखा रेलवे ट्रेनिंग ग्राउंड उदयपुर 12 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम दौरान शुक्रवार को सामूहिक देशभक्ति गीत गायन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। default राज्य सरकार के निर्देशानुसार उदयपुर के जिला मुख्यालय पर आयोजित इस विशाल कार्यक्रम का साक्षी बना रेलवे ट्रेनिंग ग्राउंड। तिरंगी आभा से सुशोभित इस मैदान में हजारों युवाओं ने एक सुर में 16 मिनट की अवधि में विभिन्न देशभक्ति गीतों का गायन कर राष्ट्रभक्ति का अनूठा परिचय…
