UdaipurViews

जैसलमेर जिले में 1 लाख 33 हजार 857 बच्चों ने एक साथ देशभक्ति गीत गाकर बनाया रिकॉर्ड

जैसलमेर जिले में 1 लाख 33 हजार 857 बच्चों ने एक साथ देशभक्ति गीत गाकर बनाया रिकॉर्ड

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हुआ देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों का सामूहिक गायन- कार्यक्रम के माध्यम से नई पीढ़ी जान सकेगी आजादी की संघर्ष की कहानी को जयपुर, 12 अगस्त। वन, पर्यावरण एवं जलवायु मंत्री श्री हेमाराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को जैसलमेर जिले के स्थानीय शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में 1500 बच्चों द्वारा एकसाथ देशभक्ति गीतों का सामूहिक गायन किया गया। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत जिला, ब्लॉक तथा विद्यालय स्तर पर…
Read More
हर घर तिरंगा अभियान-संभागीय आयुक्त व कलक्टर के प्रयासों से हर घर फहरेगा तिरंगा

हर घर तिरंगा अभियान-संभागीय आयुक्त व कलक्टर के प्रयासों से हर घर फहरेगा तिरंगा

उदयपुर संभाग में 6 लाख झंडे वितरितउदयपुर, 12 अगस्त। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान उदयपुर संभाग में साकार होता दिखाई दे रहा है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट व जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के प्रयासों से हर घर झण्डा फहराने के प्रभावी प्रयास किए जा रहे है। इस अभियान के तहत उदयपुर संभाग के सभी 6 जिलों में 6 लाख झंडे वितरित कर दिए गये है जिसमें सर्वाधिक 2 लाख 10 हजार झंडे उदयपुर जिले में वितरित किये गये है।संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट व जिला प्रशासन…
Read More
राष्ट्रीय लोक अदालत आज-उदयपुर जिले के समस्त न्यायालयों में लगेगी लोक अदालत

राष्ट्रीय लोक अदालत आज-उदयपुर जिले के समस्त न्यायालयों में लगेगी लोक अदालत

उदयपुर, 12 अगस्त। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान में श्रीमान अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के निर्देशन में शनिवार 13 अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन उदयपुर जिले में किया जाएगा। उदयपुर मुख्यालय के साथ समस्त तहसीलों पर स्थित न्यायालयों पर भी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा ।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु तैयारियां की जाकर उदयपुर मुख्यालय एवं समस्त तहसीलों पर बैचों का गठन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन प्रकरण के तहत…
Read More
आजादी का अमृत महोत्सव-हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक रैली आज

आजादी का अमृत महोत्सव-हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक रैली आज

उदयपुर, 12 अगस्त। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केंद्र उदयपुर द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त सुबह 11.30 बजे से बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। जिला युवा अधिकारी शुभम पूर्बिया ने बताया दिया कि यह रैली नगर निगम के शहीद स्मारक से रवाना होकर सूरजपोल, देहलीगेट कलेक्ट्रेट, कोर्ट चौराहा, चेतक सर्कल, शिक्षा भवन चौराहा, स्वरूप नगर  फतहसागर होते हुए मोती मगरी पहुंचेगी। पुनः मोती मंगरी से फतहसागर यूआईटी सर्कल होते हुए जिला सूचना केन्द्र मोहता पार्क पर आकर सम्पन्न होगी। डायबिटीज मरीजों की मदद…
Read More
आजादी का अमृत महोत्सव: पेंशन कार्यालय में बनाया सेल्फी पॉइंट

आजादी का अमृत महोत्सव: पेंशन कार्यालय में बनाया सेल्फी पॉइंट

उदयपुर, 12 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पेंशन विभाग के उदयपुर स्थित कार्यालय में एक सेल्फी पोइन्ट बनाया हैं।अतिरिक्त निदेशक भारती राज ने बताया कि कार्यालय में आगन्तुकों एवं अन्य गणमान्य लोगों को राष्ट्रहित में प्रेरित करने और सरकार की मंशा के अनुरूप आजादी के अमृत महोत्सव में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह सेल्फी बनाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि कार्यालय में आने वाले हर व्यक्ति ने इस सेल्फी पोइंट पर अपनी सेल्फी लेकर देश प्रेम के प्रति अपना कर्तव्य निभाया है। भारती राज ने बताया…
Read More
राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष 17 को लेंगे बैठक

राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष 17 को लेंगे बैठक

उदयपुर, 12 अगस्त। राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा बुधवार 17 अगस्त को सुबह 9 बजे उदयपुर पहुंचेंगे। वे सुबह 9.30 से 10.10 बजे तक सर्किट हाउस में अनुसूचित जाति के उत्थान व अधिकारों के लिए जिले में कार्यरत सामाजिक संगठनों, एनजीओ व अनुसूचित जाति के लोगों के साथ बैठक लेंगे। तत्पश्चात 10.30 से 11.30 बजे तक कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके पश्चात वे चित्तौड़गढ़ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। एनवाईके के क्षेत्रीय निदेशक ने की संगठन के कार्यक्रमों की समीक्षाउदयपुर, 12 अगस्त। नेहरू युवा केन्द्र संगठन पश्चिम क्षेत्र जयपुर के क्षेत्रीय…
Read More
विद्युत दुर्घटना में मृतको के आश्रितों को मुवावजा राशि प्रदान की

विद्युत दुर्घटना में मृतको के आश्रितों को मुवावजा राशि प्रदान की

प्रतापगढ़ अजमेर विद्युत वितरण निगम वृत प्रतापगढ़ द्वारा जिले में विद्युत दुर्घटनाओं के कारण मृतको के आश्रितों को नियमानुसार राशि स्वीकृत कर चेक प्रदान किये गए। अधीक्षण अभियंता आर के गुप्ता ने बताया कि 03 जुलाई 2022 को पीपलखूंट के बानघाटी क्षेत्र में 11 केवी तार टूट गया था, तथा उसकी चपेट में आने से बानघाटी निवासी दो बालको रामलाल पिता भेरुलाल तथा जीतमल पिता कालीचरण की मृत्यु हो गयी थी। विभागीय जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर वृत्त स्तरीय कमेटी में दोनों के परिवार को प्रत्येक को 5 लाख राशि स्वीकृत की गई। सहायक कार्मिक अधिकारी गिरवर आमेटा…
Read More
सांसद मीणा का नारायण सेवा ने किया स्वागत

सांसद मीणा का नारायण सेवा ने किया स्वागत

उदयपुर,12 अगस्त। सांसद अर्जुन लाल मीणा का स्वस्थ होकर करीब 5 माह बाद उदयपुर लौटने पर नारायण सेवा संस्थान की ओर से विष्णु शर्मा हितैषी एवं भगवान प्रसाद गौड़ ने शॉल और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। साथ ही उन्हें 27 नवंबर से 3 दिसम्बर 2022 तक संस्थान द्वारा आयोजित की जाने वाली तीसरी नेशनल व्हीलचेयर चैंपियनशिप की जानकारी देते हुए आमंत्रित किया 
Read More
रमेश चंद्र शर्मा व डॉ प्रशांत भारद्वाज स्मृति क्लासिकल बिलो 1600  रेटिंग अंतराष्टीय फीडे रेटेड ओपन शतरंज प्रतियोगिता 19 अगस्त से 

रमेश चंद्र शर्मा व डॉ प्रशांत भारद्वाज स्मृति क्लासिकल बिलो 1600  रेटिंग अंतराष्टीय फीडे रेटेड ओपन शतरंज प्रतियोगिता 19 अगस्त से 

 चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में बुद्धिबल सेवा संस्थान, राजस्थान राज्य शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, विश्व शतरंज महासंघ, के तत्वावधान में रमेश चंद्र शर्मा व डॉ प्रशांत भारद्वाज स्मृति क्लासिकल बिलो 1600  रेटिंग अंतराष्टीय फीडे रेटेड ओपन शतरंज प्रतियोगिता 19 अगस्त  से आर्बिट रिसोर्ट, न्यु भोपालपुरा, आर.के. सर्कल मे आयोजित होगी। लेकसिटी के मुख्य संरक्षक तुषार मेहता ने बताया कि भारत के विभिन्न राज्यों सहित  श्रीलंका, नेपाल, यूनाइटेड स्टेट्स फेडरेशन व देश भर से  400  खिलाड़ी लेगे हिस्सा। प्रतियोगिता प्रथम चक्र प्रातः 10 .30  बजे खेला जाएगा शहर के प्रतिभागियों के लिए आयोजकों के द्वारा निःशुल्क लंच की व्यवस्था की गई है।…
Read More
मातृभाषा में आज़ादी के इतिहास की जानकारी आज के युवा के लिए आवश्यक – प्रो. सारंगदेवोत

मातृभाषा में आज़ादी के इतिहास की जानकारी आज के युवा के लिए आवश्यक – प्रो. सारंगदेवोत

विद्यापीठ में आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ऑनलाइन क्विज़ का आयोजन उदयपुर/ जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ  द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 'भारत का स्वतंत्रता संग्राम' विषय पर हिन्दी भाषा में ऑनलाइन क्विज़ आयोजित किया गया। क्विज़ को प्रारम्भ करते हुए कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने कहा कि अपनी मातृभाषा में आज़ादी के इतिहास की जानकारी आज के युवा के लिए एक बड़ी आवश्यकता है। आज से 75 सालों पूर्व 1947 में भारत में आम आदमी की सालाना कमाई 274 रुपये थी, पूरे देश में सिर्फ 3 लाख गाड़ियां थीं। कुल मिलाकर शिक्षा और अर्थव्यवस्था बदहाल थी। इसका…
Read More
error: Content is protected !!