राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के प्रति अपार उत्साह
उत्साह के साथ अभ्यास कर रही है ग्रामीण प्रतिभाएंउदयपुर 23 अगस्त। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में होने वाले राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। इस आयोजन को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रौनक व उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीण प्रतिभाएं पूर्ण उत्साह के साथ अभ्यास कर रही है। हर गाँव की टीम अव्वल आने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही है।जिला कलक्टर ताराचंद मीणा भी आयोजन को सफल बनाने के लिए सतत प्रयासरत है और कलक्टर मीणा द्वारा प्रतिदिन की अपडेट संबंधित अधिकारियों द्वारा ली जा रही है। जिला…
