फोटोग्राफी प्रतियोगिता के परिणाम जारी-ताराचंद गवारिया प्रथम, दीपिका माली द्वितीय तथा डॉ. कमलेश शर्मा तृतीय विजेता
उदयपुर, 24 अगस्त। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से वर्ष 2021 में पुरामहत्व एवं उदयपुर के सौन्दर्य पर आधारित ‘फोटोग्राफी कॉन्टेस्ट’ के परिणाम बुधवार को जारी किये गये। इस प्रतियोगिता में ताराचंद गवारिया ने प्रथम स्थान अर्जित किया जबकि दीपिका माली द्वितीय तथा डॉ. कमलेश शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।केन्द्र निदेशक किरण सोनी गुप्ता ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र द्वारा उदयपुर के ऐतिहासिक स्थलों तथा नैसर्गिक सौन्दर्य को छाया चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित व प्रचारित करने के लिये ‘फोटो कॉन्टेस्ट’ का आयोजन किया गया। जिसमें उदयपुर तथा राजसमंद के शौकिया व प्रोफेशनल…
