राजस्थान में राष्ट्रीय स्काउट एवं गाइड जम्बूरी 4 जनवरी 2023 से
- मुख्यमंत्री ने आयोजन के लिए 24.70 करोड़ रूपए की दी स्वीकृति - पाली जिले के रोहट में होगा आयोजन, हिस्सा लेंगे 35 हजार स्काउट एवं गाइड - राजस्थान को 66 वर्ष बाद मिली मेजबानी जयपुर, 24 अगस्त। स्काउट एवं गाइड का सबसे बड़ा कार्यक्रम ‘राष्ट्रीय स्काउट एवं गाइड जम्बूरी‘ 4 जनवरी से 10 जनवरी, 2023 तक पाली जिले के रोहट में आयोजित होगा। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड की मेजबानी में होने वाली 18वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में 1500 विदेशी सहित पूरे देश से 35 हजार से अधिक स्काउट एवं गाइड हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जम्बूरी के आयोजन के लिए 24 करोड़ 70 लाख रूपए के वित्तीय प्रावधान को मंजूरी दी है। इसमें राजस्थान राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स को 10 करोड़ रूपए…
