विजयदशमी पर संघ का पथ संचलन 5 अक्टूबर बुधवार को
-पहली बार संचलन में आमंत्रित होंगे विभिन्न समाजों के गणमान्य उदयपुर, 04 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयदशमी पर परम्परागत रूप से होने वाला पथ संचलन बुधवार 5 अक्टूबर को होगा। संघ की उदयपुर महानगर इकाई की ओर से नगर निगम प्रांगण से शुरू होने वाले इस संचलन से पहले शस्त्र पूजन भी होगा जिसमें विभिन्न समाजों के गणमान्य व विभिन्न संस्थाओं के प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया गया है। ऐसा पहली बार होगा जब संघ के पथ संचलन के आयोजन में समाज प्रमुख व प्रबुद्धजन शामिल रहेंगे। इसके साथ ही संघ की चित्तौड़ प्रांत इकाई के प्रांत प्रचारक…
