UdaipurViews

8 अक्टूबर होगी जीरो टाॅलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्यवाही

8 अक्टूबर होगी जीरो टाॅलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्यवाही

यातायात नियमों की पालना हेतु 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक हेलमेट नही लगाने वालो को दिये जायेगे 02 विकल्प -अन्य यातायात नियमों की पालना नही करने वालो पर कार्यवाही जारी रहेगी। उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर विकास शर्मा ने बताया किदिनांक 01.10.2022 से यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया था। जिसके परिणाम बेहद उत्साह वर्धक रहे और जनता यातायात नियमों के प्रति जागरूक हुई। अभियान के दौरान करीब 90 प्रतिशत लोगो ने हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना आदि यातायात नियमो का पालना करना शुरू कर दिया। शराब पीकर वाहन चलाने व मोबाइल पर बात…
Read More
तैलिक साहू समाज गरबा महोत्सव 2022

तैलिक साहू समाज गरबा महोत्सव 2022

उदयपुर, 4 अक्टूबर। साहू समाज का पांच दिवसीय सामाजिक गरबा महोत्सव पूरे परवान पर चल रहा है जो कि 5 अक्टुबर को अन्तिम आयोजन होगा। तैलिक साहू समाज अध्यक्ष एडवोकेट कैलाश साहू (पूर्व पार्षद) ने बताया कि समाज का गरबा महोत्सव, माँ कर्मा गार्डन भुवाणा में आयोजित किया जा रहा है जिसका 5 अक्टूबर को समापन होगा। मंत्री लोकेश पंचोली ने बताया कि समाजजनों द्वारा परिवार सहित कार्यक्रम में भाग लिया गया। समाज की युवतियों व महिलाओ ने भरपुर जोश के साथ डांडिया गरबा रास, तेरहताली गरबा रास किया, मुख्य आकर्षण युवक युवतियों का कॉमन गरबा रास रहा। अनिल साहू…
Read More
ज्वारा विसर्जन में उमडा श्रद्धा का सैलाब, हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ ज्वारा विसर्जन

ज्वारा विसर्जन में उमडा श्रद्धा का सैलाब, हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ ज्वारा विसर्जन

पुष्प वर्षा से हुआ शोभायात्रा का स्वागत नौ दिवसीय नवरात्रा का हुआ समापन उदयपुर 04 अक्टूबर / गणेश नगर स्थित कालका माता मंदिर में मंगलवार को शोभायात्रा के रूप में गाजे बाजे के साथ आयड स्थित गंगा के चैथे पाये गंगु कुंड पर शुभ मुहूर्त में विधि विधान के साथ ज्वारा विसर्जन किया गया। पूरे रास्ते पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। मंदिर पुजारी देवेन्द्र सिंह गोड़ ने बताया कि शोभायात्रा के आगे बेंड अपनी मधूर स्वरों के साथ माता के भजनों को गाते चल रहे थे उसके पिछे घोडा बग्गी में छोटी छोटी कन्याए माताजी, गणेश, की वेशभूषा में…
Read More
श्रीमदभागवत कथा का आयोजन 7 से 13 अक्टूम्बर

श्रीमदभागवत कथा का आयोजन 7 से 13 अक्टूम्बर

उदयपुर, 4 अक्टूम्बर | नारायण सेवा संस्थान द्वारा दिव्यांगों एवं उनके परिजनों को अध्यात्म से जोड़ने के लिए 7 से 13 अक्टूम्बर तक सेवामहातीर्थ बड़ी लोयरा में श्रीमदभागवत कथा का आयोजन  किया जा रहा है | संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने बताया कि कथाव्यास   कृष्णानुरागी  शिवम् विष्णु पाठक के सानिध्य में कथा होगी | जिसका समय सांय 4 से 7 बजे तक रहेगा |  इसका सीधा प्रसारण आस्था चैनल पर किया जाएगा |
Read More
कृषि में अध्ययनरत छात्राओं को प्रोत्साहन योजना से बढ़ी, कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी

कृषि में अध्ययनरत छात्राओं को प्रोत्साहन योजना से बढ़ी, कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी

छात्राओं को दी जा रही 5 से 15 हजार तक की प्रोत्साहन राशि गत 4 वर्षों में 65 हजार 424 छात्राओं को मिला संबल, 4 हजार 257  लाख रुपये से अधिक राशि का किया भुगतान जयपुर-उदयपुर 04 अक्टूबर। कृषि क्षेत्र में बुवाई से लेकर रोपण, जल निकासी, सिंचाई, उर्वरक, पौध संरक्षण,कटाई, खरपतवार हटाने, और भंडारण तक के कार्यों में महिलाएं अग्रणी भूमिका निभाती हैं। इस क्षेत्र में उनके सशक्तिकरण और उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य में ’कृषि में अध्ययनरत छात्राओं को प्रोत्साहन योजना’ चलाई जा रही है। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि बालिकाएं कृषि के क्षेत्र…
Read More
निराश्रित बच्चों ने देखा सिटी पैलेस म्यूजियम, जाना मेवाड़ का गौरवशाली इतिहास

निराश्रित बच्चों ने देखा सिटी पैलेस म्यूजियम, जाना मेवाड़ का गौरवशाली इतिहास

समाज कल्याण सप्ताह में मनाया बाल कल्याण दिवस उदयपुर, 4 अक्टूबर। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशन में जारी समाज कल्याण सप्ताह में मंगलवार को बाल कल्याण दिवस के अवसर पर उदयपुर शहरी क्षेत्र में आवासित निराश्रित बालक-बालिकाओं ने सिटी पैलेस म्यूजियम का अवलोकन किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक मान्धाता सिंह ने बताया कि निराश्रित बच्चे सिटी पैलेस म्यूजियम देखकर एवं इसके गौरवशाली इतिहास को जानकर गौरवान्वित हुए। सिटी पैलेस म्यूजियम के ट्रस्टी लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने ने बच्चों को भ्रमण  की स्वीकृति प्रदान की। इस भ्रमण कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व एडीजे…
Read More
68 वां वन्यजीव सप्ताह-वन्यजीव लिखित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

68 वां वन्यजीव सप्ताह-वन्यजीव लिखित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

उदयपुर, 4 अक्टूबर। वन विभाग द्वारा आयोजित किये जा रहे 68वंे वन्यजीव सप्ताह के विभिन्न कार्यक्रमों के तहत मंगलवार को जैविक उद्यान सज्जनगढ़ में वन्य जीव लिखित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। उप वन संरक्षक अजय चित्तौड़ा ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से कुल 37 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सहायक वन संरक्षक उमेश बंसल, जगदीश विश्नोई, विकेत सिंह एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी वन्यजीव अभयारण्य सज्जनगढ़ मौजूद रहें। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के अरुण सोनी ने क्विज प्रतियोगिता संचालन किया। क्विज प्रतियोगिता के पश्चात् प्रतिभागी विद्यार्थियों एव अन्य विभिन्न विद्यालयों से आये कुल 179 विद्यार्थियों ने…
Read More
स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में उदयपुर जिला राज्य में प्रथम

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में उदयपुर जिला राज्य में प्रथम

उदयपुर, 4 अक्टूबर। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय का पेयजल और स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस) की ओर से आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण (ग्रामीण) कार्यक्रम 2022 में उदयपुर जिले ने राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि देश में 60वें स्थान पर है। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम को बधाई दी और इस कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने के लिए प्रेरित किया है। जिला प्रमुख सुश्री ममता कुंवर ने भी इस उपलब्धि के लिए सभी के प्रयासों को सराहनीय बताया है। जिला परिषद सीईओ मयंक मनीष ने…
Read More
गाँधी जीवन दर्शन पर महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

गाँधी जीवन दर्शन पर महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

प्रतापगढ़ 4 अक्टूबर। स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रतापगढ़ तथा राजकीय कन्या महाविद्यालय प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में गाँधी जयन्ति के उपलक्ष्य में गाँधी सप्ताह के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में 4 अक्टूबर, मंगलवार को गाँधी दर्शन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नोडल प्राचार्य प्रो. बनवारी लाल मीणा ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देषानुसार गाँधी सप्ताह के अन्तर्गत गाँधी जीवन दर्षन व विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में दोनों ही राजकीय महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढकर भाग लिया। प्रतियोगिता में निलेश  सुथार, सुमन कुंवर सिसोदिया, विजयपाल सिंह, विद्या गायरी तथा अनुराग वैष्णव ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सुमन…
Read More
एशियन यूथ चैंपियनशिप में राजस्थान के इंटरनेशनल ऑर्बिटर विकास साहू निभाएंगे  निर्णायक की भूमिका 

एशियन यूथ चैंपियनशिप में राजस्थान के इंटरनेशनल ऑर्बिटर विकास साहू निभाएंगे  निर्णायक की भूमिका 

बाली (इंडोनेशिया) में खेली जाने वाली "एशियन यूथ चेस चैंपियनशिप" स्पर्धा के लिए "ऑर्बिटर" नियुक्त खिलाड़ियों सहित 66 लोगों के भारतीय दल के साथ भारत से 3 निर्णायक भी करेंगे देश का प्रतिनिधित्व । चीन, भारत, जापान, बांग्लादेश, सऊदी अरब जैसे 50 से अधिक देशों के कई दिग्गज युवा खिलाड़ियों की रहेगी उपस्थिति । उदयपुर. भारतीय शतरंज खेल जगत में अपनी शानदार छवि बना चुकी "चेस इन लेकसिटी" उदयपुर के सचिव, अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी, नेशनल इंस्ट्रक्टर एवं अनुभवी इंटरनेशनल ऑर्बिटर, सेंट एन्थोनी स्कूल में पिछले 18 वर्षो से कार्यरत विकास साहू को उनके कार्यानुभव के आधार पर 13 से…
Read More
error: Content is protected !!