UdaipurViews

ज़िला युवा उत्सव 15 को-आवेदन 10 अक्टूबर तक आमंत्रित

ज़िला युवा उत्सव 15 को-आवेदन 10 अक्टूबर तक आमंत्रित

उदयपुर, 3 अक्टूबर। नेहरू युवा केन्द्र उदयपुर की ओर से एक दिवसीय जिला युवा महोत्सव 15 अक्टूबर को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के सभागार में  आयोजित होगा। जिसके आवेदन  10 अक्टूबर तक माँगे गए है।  जिला युवा अधिकारी शुभम पूर्बिया ने बताया कि जिला युवा महोत्सव के तहत चित्रकला, कविता प्रतियोगिता फोटोग्राफी, भाषण प्रतियोगिता, सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम युवा संवाद-भारत 2047 कार्यक्रम सहित छह प्रकार की प्रतियोगिता होगी। इसमें कुल 300 प्रतिभागी भाग लेंगे। इन प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा और राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। सभी भाग लेने वाले…
Read More
कलेक्टर की पहल पर आयुर्वेद विभाग ने तैयार किया जात्यादी तेल

कलेक्टर की पहल पर आयुर्वेद विभाग ने तैयार किया जात्यादी तेल

...अब उदयपुर के गोवंश को लम्पी वायरस से बचाएगा जात्यादि तेल उदयपुर 3 अक्टूबर।  उदयपुर जिले में गोवंश को लंबी वायरस से बचाने के लिए जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के मार्गदर्शन में  विशेष अभियान जारी है।  इसी कड़ी में जिला कलेक्टर की पहल पर आयुर्वेद विभाग ने  जात्यादी तेल तैयार किया है। विभागीय अधिकारियों ने सोमवार को जात्यादी तेल  का एक केन जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा को सौंपते हुए इसके निशुल्क वितरण की शुरुआत की। जिला कलक्टर  मीणा ने कहा कि नवरात्रि के समय गाय की सेवा पुण्य का कार्य हैं। उन्होंने अधिक से अधिक  लोगों को स्वप्रेरणा से जनसहभागिता,…
Read More
माता का अष्टमी पूजन कर की महाआरती, महाआरती में उमडे़ भक्तजन

माता का अष्टमी पूजन कर की महाआरती, महाआरती में उमडे़ भक्तजन

देर रात तक रही भक्तों की भीड, ज्वारा विसर्जन आज उदयपुर 03 अक्टुबर/ गणेश नगर स्थित कालका माता मंदिर में सोमवार को माताजी का अष्टमी पुजन एवं रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। मंदिर पुजारी देवेन्द्र गौड़ ने बताया कि माता रानी का विशेष श्रृंगार किया गया, देर रात तक भक्तों की भीड़ रही, महिला मंडल के सदस्यों द्वारा मातारानी के गीत गाये गये।  प्रथम आरती सायं 07 बजे, द्वितीय आरती रात्रि 11.30 बजे व माताजी की आगल रात्रि 12.15 हुई जिसमें भक्तों ने माता का आशीर्वाद लिया  रात भर भक्तों के लिए लंगर एवं प्रसाद की व्यवस्था की गई…
Read More
डॉ. अनुष्का विधि महाविद्यालय में गांधी जयंती एवं विश्व अहिँसा दिवस का आयोजन

डॉ. अनुष्का विधि महाविद्यालय में गांधी जयंती एवं विश्व अहिँसा दिवस का आयोजन

उदयपुर 03 अक्टुबर/ को डॉ.  अनुष्का विधि महाविद्यालय, उदयपुर में महात्मा गाँधी जयन्ती एवं विश्व अहिंसा दिवस के अवसर पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के निदेशक डॉ. एस. एस. सुराणा ने इस अवसर पर विधि विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें गांधीजी के द्वारा बताए गए सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया और सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने की शपथ दिलवाई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. क्षेत्रपाल सिंह ने बताया कि सर्वधर्म प्रार्थना सभा मे विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने वैष्णव जन तो तेने कहिये, दे दी…
Read More
भारतीय संस्कृति सभ्यता हमारी पहचान – कर्नल प्रो.सारंगदेवोत

भारतीय संस्कृति सभ्यता हमारी पहचान – कर्नल प्रो.सारंगदेवोत

विद्यापीठ - डांडिया रास महोत्सव 2022 का हुआ आयोजन राजस्थानी, गरबा भजनों पर किये जमकर गरबे उदयपुर 03 अक्टुबर / राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विवि के संघटक आईटी विभाग की ओर से आयोजित डांडिया रास महोत्सव 2022 का शुभारंभ कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, निदेशक प्रो. मंजू मांडोत, डाॅ. भारत सिंह देवड़ा, डाॅ. गौरव गर्ग, डाॅ. प्रदीप सिंह शक्तावत, डाॅ. प्रियंका सोनी, कंुजबाला शर्मा ने माॅ अम्बे की पूजा अर्चना एवं आरती कर किया। समारोह में विद्यार्थी एवं कार्यकर्ताओं ने राजस्थानी, पंजाबी एवं धार्मिक गानों पर जमकर गरबा किया। प्रो. सारंगदेवोत ने युवाओं का आव्हान किया कि भारतीय, संस्कृति सभ्यता…
Read More
त्योहारों के साथ सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता काबिल ए तारीफ – लक्ष्यराज सिंह

त्योहारों के साथ सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता काबिल ए तारीफ – लक्ष्यराज सिंह

उदयपुर। वुमन एंपावरमेंट, सेव द गर्ल चाइल्ड, अवेयरनेस फॉर सैनिटरी नैपकिन जैसे सामाजिक मुद्दों, महिला शक्ति के सम्मान समेत लंबी बीमारी ग्रसित गायो के इलाज में सहयोग के उद्देश्य से शिकारबाड़ी में आयोजित तीन दिवसीय त्रिशक्ति गरबा महोत्सव का भव्य समापन हुआ। इन 3 दिनों में शहर के कई गरबा प्रेमियों ने जमकर गरबा रास किया तो वहीं उन्हें इन सामाजिक मुद्दों को लेकर जागरूक भी किया गया। गरबा महोत्सव के पहले दिन सांसद अर्जुन लाल मीणा, वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत, जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा, एयरपोर्ट डायरेक्टर नंदिता भट्ट समेत गरबा आयोजक बी.बी क्रिएटिव वर्ल्ड के विकास जोशी,…
Read More
राज्य में 1.42 लाख करोड़ के 32 निवेश प्रस्तावों को मंजूरी 32 हजार से अधिक को मिलेगा रोजगार – मुख्यमंत्री

राज्य में 1.42 लाख करोड़ के 32 निवेश प्रस्तावों को मंजूरी 32 हजार से अधिक को मिलेगा रोजगार – मुख्यमंत्री

जयपुर, 2 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में 1.42 लाख करोड़ रूपये से अधिक के निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए 32 परियोजनाओं को कस्टमाइज्ड पैकेज की मंजूरी दी है। इससे प्रदेश में 32 हजार से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। श्री गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर रविवार को बोर्ड ऑफ इन्वेस्टमेंट की तीसरी बैठक में कहा कि राज्य सरकार निवेश में आने वाली बाधाओं को दूर करने लिए प्रतिबद्ध है। श्री गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने निवेश बढ़ाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण नीतियों एवं कार्यक्रमों को लागू किया है। राजस्थान में एमएसएमई नीति-2022, हस्तशिल्प नीति-2022, पर्यटन प्रोत्साहन नीति-2022, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन…
Read More
जिला परिवहन अधिकारी ने महिलाओं व बेटियों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

जिला परिवहन अधिकारी ने महिलाओं व बेटियों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

मेकअप से ज्यादा जरूरी है हेलमेट-डॉ. कल्पना शर्मा उदयपुर, 2 अक्टूबर। जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा ने रविवार को शहर के विभिन्न चौराहों पर दुपहिया वाहन चलाने वाली महिलाओं एवं बेटियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मेकअप से ज्यादा हेलमेट जरूरी है। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट का महत्व बताते हुए हेलमेट का उपयोग कर वाहन चलाने वाली महिलाओं व बेटियों को चॉकलेट देकर उनका आभार जताया और अन्य महिलाओं को उनसे प्रेरणा लेते हुए हेलमेट पहनने व सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। डीटीओ डॉ शर्मा ने बिना…
Read More
जिले भर में हुई ग्राम सभाओं में दी मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजनाओं की जानकारी

जिले भर में हुई ग्राम सभाओं में दी मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजनाओं की जानकारी

धार गांव में आयोजित ग्राम सभा में पहुंचे कलक्टर, ग्रामीणों को किया जागरूक उदयपुर, 2 अक्टूबर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार गांधी जयंती के अवसर पर उदयपुर जिले की ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर ग्राम सभाओं का आयोजन हुआ। जिसमें राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी व महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा उदयपुर जिला मुख्यालय के बड़गांव ब्लॉक की धार ग्राम पंचायत पहुंचे और वहां आयोजित ग्राम सभा में भाग लेकर ग्रामीणों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी दी और कहा कि सरकार ने आपके बेहतर स्वास्थ्य के लिए इस…
Read More
गांधी भारत ही नहीं पूरे विश्व के पथ प्रदर्शक-कर्नल प्रो.सारंगदेवोत

गांधी भारत ही नहीं पूरे विश्व के पथ प्रदर्शक-कर्नल प्रो.सारंगदेवोत

उदयपुर 02 अक्टुबर / गाँधी एक दिक नही वो पूरा काल है जिसने मानवता , सत्य,अहिंसा को इस रूप में जिया की वो राष्ट्र ही नही वरन अंतरराष्ट्रीय मानस पटल पर अनंत काल का पथ प्रदर्शक बने रहेंगे। गाँधी एक ऐसी विचार धारा है जो हमें छोटे छोटे संकल्पों से महानतम में बदलने का सामर्थ्य रखती है। हमें इन श्रेष्ठत्तम विचारों  सत्य,मानव प्रेम, दीन प्रेम और पिछड़ों की सेवा से प्रभु प्राप्ति का मार्ग दिखती है का अनुसरण करके स्वयं और  दूसरों का उत्थान करना होगा। ये विचार जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति प्रो.एस. एस.सारंगदेवोत ने रविवार को…
Read More
error: Content is protected !!