‘इन्वेस्ट राजस्थान क्विज‘ की पुरस्कार वितरण समारोह
उद्योग मंत्री ने ‘इन्वेस्ट राजस्थान क्विज‘ विजेताओं को दिए पुरस्कार जयपुर, 13, अक्टूबर। उद्योग मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत में गुरुवार को यहाँ उद्योग भवन के बीआईपी के बोर्ड कक्ष में “इन्वेस्ट राजस्थान क्विज“ के प्रथम 14 विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती वीनू गुप्ता और आयुक्त बीआईपी श्री ओम कसेरा भी उपस्थित थे। पुरस्कार वितरण समारोह में प्रथम पुरस्कार विजेता नागौर की सुश्री प्रमिला चौधरी को 55 इंच का स्मार्ट टीवी दिया गया, जबकि अन्य 3 विजेताओं में सुश्री कान्ता शर्मा, सुश्री सरिता मीणा एवं श्री हिमांशु को लिनोवा टेबलेट दिए गए। अन्य विजेताओं में जिन्होंने स्मार्ट स्पीकर जीते है उनमें श्री सुरेश कुमार, सुश्री…
