डॉ. अलका शर्मा, प्रिया कोठारी व डॉ. कविता शर्मा को नारी निकेतन का सदस्य नियुक्त

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। 13 अक्टूबर।  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग राजस्थान सरकार द्वारा उदयपुर संभाग से राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. अलका शर्मा, प्रिया कोठारी  व डॉ. कविता शर्मा को नारी निकेतन का सदस्य नियुक्त किया गया है। कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि समिति का कार्यकाल 2 वर्ष का होगा। समिति उपर्युक्त नियमों के अंतर्गत महिला सदन, नारी निकेतन उदयपुर के क्रिया-कलापों एवं गतिविधियों को निर्धारित एवं नियंत्रित करेगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!