UdaipurViews

जो काम अभिभावकों को करना चाहिए वह काम पुलिस को करना पड़ रहा है- लक्ष्यराज सिंह मेवाड़

जो काम अभिभावकों को करना चाहिए वह काम पुलिस को करना पड़ रहा है- लक्ष्यराज सिंह मेवाड़

ट्रैफिक के प्रति जागरूकता अभियान के केंद्र में उदयपुर के निवासी एवं उनकी सुरक्षा है- आईजी प्रफुल्ल कुमार लोगों को यातायात नियमों के प्रति सचेत करने के लिए निकली विशाल हेलमेट जागरूकता रैली उदयपुर, 17 अक्टूबर।  पुलिस प्रशासन और रेडियो सिटी की ओर से लोगों को यातायात नियमों के प्रति सचेत करने के लिए विशाल  हेलमेट जागरूकता रैली निकाली गई। कलेक्ट्रेट से कलेक्टर ताराचंद मीणा एसपी विकास शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना  किया। रैली देहली गेट से सूरजपोल,उदियापोल, पारस चौराहा, रेती स्टैंड, पुलिस लाइन, गुलाब बाग़ ,जगदीश चौक,घंटाघर, चेतक सर्किल, अम्बामाता से रानी रोड फतेहपूरा सर्किल, सुखाड़िया…
Read More
बीसूका जिला स्तर पर प्रथम स्तरीय समिति का गठन

बीसूका जिला स्तर पर प्रथम स्तरीय समिति का गठन

उदयपुर, 17 अक्टूबर। प्रशासनिक सुधार विभाग की आज्ञा के अनुसरण में माननीय राज्यपाल बीस सूत्री कार्यक्रम के आयोजन, क्रियान्वयन एवं समन्वय हेतु जिला उदयपुर के लिए जिला प्रभारी मंत्री रामलाल जाट की अध्यक्षता में जिला स्तर पर प्रथम स्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसमें मावली प्रधान पुष्कर लाल डांगी, सराड़ा प्रधान श्रीमती बसन्ती देवी मीणा व गिर्वा प्रधान श्रीमती सज्जन कटारा सहित संबंधित विभागो के प्रभारी अधिकारी इत्यादि सदस्य सम्मिलित है। कलक्टर ताराचंद मीणा सदस्य सचिव के रूप में एवं मुख्य आयोजना अधिकारी पुनीत शर्मा संयोजक होगे। समिति की बैठक में जिले की पंचायत समितियों के प्रधान आदि…
Read More
मुकेश कलाल ने संभाला आबकारी अधिकारी का पदभार

मुकेश कलाल ने संभाला आबकारी अधिकारी का पदभार

उदयपुर, 17 अक्टूबर। राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2011 बैच के अधिकारी मुकेश कलाल ने सोमवार को जिला आबकारी अधिकारी का पदभार संभाला। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्विद्यालय के रजिस्ट्रार पद से स्थानांतरित होकर आये कलाल ने पदभार ग्रहण करने के बाद कार्यालय का निरीक्षण किया और  प्रभारी अधिकारियों से विभागीय गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने राज्य सरकार के निर्देशानुसार राजस्व अर्जन के लक्ष्यों और प्रगति के बारे में प्रभारी अधिकारियों से पूछा और महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि संभाग के डूंगरपुर जिले के मूल निवासी कलाल इससे पूर्व चित्तौड़ और जोधपुर एडीएम, उदयपुर एसीईओ के…
Read More
दीपावली पर सहकारी उपभोक्ता थोक भण्डार की ओर से मिलेगी शुद्ध मिठाईयां

दीपावली पर सहकारी उपभोक्ता थोक भण्डार की ओर से मिलेगी शुद्ध मिठाईयां

संभागीय आयुक्त ने किया पोस्टर विमोचन उदयपुर 17 अक्टूबर। उदयपुर सहकारी उपभोक्ता थोक भण्डार की ओर से इस वर्ष भी दीपावली पर्व पर आमजन को शुद्ध मिठाईयां वाजिब दाम पर उपलब्ध कराई जाएगी। मिठाईयों के विक्रय दर के पोस्टर का विमोचन सोमवार को संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने किया। संभागीय आयुक्त ने मिठाईयों की गुणवत्ता के संबध में भण्डार महाप्रबन्धक आशुतोष भट्ट से सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वर्तमान स्थिति और आमजन के स्वास्थ्य को देखते हुए उदयपुर भण्डार के इन प्रयासों को सराहनीय बतायां। इन मिठाइयों के विक्रय संबंध में आयुक्त महोदय ने व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश…
Read More
बहुएं अपने-अपने परिवार की बेटियों को बताएं महिला स्वच्छता प्रबंधन का महत्व

बहुएं अपने-अपने परिवार की बेटियों को बताएं महिला स्वच्छता प्रबंधन का महत्व

उदयपुर. 17 अक्टूबर। मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन को लेकर फतेह सागर पाल पर द रेडपेड मूवमेंट कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेवाड़ राजघराने की सदस्य निवृत्ति कुमारी सिंह मेवाड़ थी। निवृत्ति कुमारी मेवाड़ ने कहा- मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन के संबंध में महिलाओं को परिवार में आपस में बातचीत करनी चाहिए। घर-घर की बहुओं को परिवार की बेटियों को महिला स्वच्छता का महत्व बताना चाहिए, क्योंकि मासिक धर्म स्वच्छता को नजरअंदाज करने से सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारी भी हो सकती है। इसके बारे में हमें अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। मासिक धर्म स्वच्छता के विषय को…
Read More
हत्या के मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार

हत्या के मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार

थाना सायराः-दिनांक 13.10.2022 को प्रार्थीया कंकुबाई पत्नी कालाराम निवासी निचला साकरिया, गा्रम पंचायत कडेच, सायरा, उदयपुर नेरिपोर्ट पेश की किमेरे तीन लडके है, सबसे बडा दिताराम दुसरा अन्नाराम व तीसरा हिम्मताराम है। तीनो बेटे सुमेरपुर में मजदुरी करते है। दिताराम व अन्नाराम चार दिन पहले ही घर आये थे। अन्नाराम केी पत्नि भी अन्नाराम के साथ ही घर आई थी। दीताराम व अन्नाराम परिवार सहित एक ही मकान में रहते थे। मैं हिम्मताराम के साथ पीछे वाले मकान मे रहती हुं। कल दिनांक 12.10.22 को दीताराम व अन्नाराम मकान मे रहनें को लेकर आपस मे झगडे। अन्नाराम ने दीताराम को…
Read More
मेघवाल भूपेन हजारिका समर्पण समाज गौरव सम्मान -2022 से सम्मानित

मेघवाल भूपेन हजारिका समर्पण समाज गौरव सम्मान -2022 से सम्मानित

उदयपुर/ जयपुर, 16 अक्टूबर। समर्पण संस्था द्वारा रविवार को जयपुर में आयोजित समर्पण समाज गौरव सम्मान समारोह में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक पन्नालाल मेघवाल को कला एवं संस्कृति क्षेत्र में उल्लेखनीय लेखन कार्य के लिए सिक्किम के पूर्व राज्यपाल जस्टिस एस. एन. भार्गव ने भूपेन हजारिका समर्पण समाज गौरव सम्मान- 2022 से सम्मानित किया।       संस्थापक अध्यक्ष डॉ. दौलतराम माल्या ने बताया कि पन्नालाल मेघवाल की कला एवं संस्कृति  में बारह पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पत्र-पत्रिकाओं में 500 से अधिक आलेख प्रकाशित हुए हैं। उनकी पुस्तकों एवं आलेखों से देश-विदेश…
Read More
समाज को सेवा और व्यापार से हटकर राजनीति में भी बढ़-चढक़र भाग लेना होगा : गुप्ता

समाज को सेवा और व्यापार से हटकर राजनीति में भी बढ़-चढक़र भाग लेना होगा : गुप्ता

- जोधपुर मे निकली अग्रवाल समाज महालक्ष्मीजी की रथयात्रा - समाजजन महालक्ष्मीजी की आरती उतारकर कर रहे है भव्य आगवानी जोधपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन तथा पश्चिम राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के संयुक्त तत्वाधान मे जोधपुर जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा अग्रोहा हरियाणा मे मां महालक्ष्मी मंदिर निर्माण हेतु रथयात्रा व सम्मान समारोह का शुभारंभ गत 14 अक्टूबर से प्रारंभ कर यात्रा निरंतर गांव में मोहल्लों में जा रही है। यात्रा का रविवार को भ्रमण शास्त्रीनगर एवं सरदारपुरा कस्बे मे रहा। प्रांतीय अध्यक्ष केके गुप्ता, प्रांतीय महामंत्री राकेश अग्रवाल, ज्ञान ज्योति गुप्ता, प्रेम गुप्ता, महेश गोयल, गजेन्द्र बंसल, अरविंद अग्रवाल आदि समाज…
Read More
गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में हुआ दक्षिण राजस्थान में पहली बार केडेवेरिक अंगदान (Deceased Organ Donation)

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में हुआ दक्षिण राजस्थान में पहली बार केडेवेरिक अंगदान (Deceased Organ Donation)

राजस्पथान में पहली बार एक शहर से दूसरे शहर शहर में हुए ऑर्गन ट्रांसपोर्ट  पहली बार ग्रीन कॉरिडोर द्वारा जयपुर के अस्पतालों में  गए अंग अंगदाता ने दिया पांच लोगों को नया जीवन उदयपुर, 16 अक्टूबर।  गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, उदयपुर में पहली बार केडेवेरिक अंगदान हुआ। दक्षिण राजस्थान में पहली बार ऑर्गन ट्रांसपोर्टेशन के लिए ग्रीन कोरिडोर बनाया गया। यह अंगदान नाई की रहने वाली 44 वर्षीय श्रीमती स्नेहलता जी के ब्रेन डेड घोषित हो जाने पर उनके परिवार द्वारा निर्णय लेने पर किया गया| यह अंगदान स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन(सोटो) द्वारा निर्धारित क्रम व नियमानुसार किया गया| रोगी को 12 अक्टूबर 2022 को…
Read More
पासपोर्ट कार्यालय की तर्ज पर खुलेंगे मॉडल उप पंजीयक कार्यालय

पासपोर्ट कार्यालय की तर्ज पर खुलेंगे मॉडल उप पंजीयक कार्यालय

जयपुर, 16 अक्टूबर। राजस्थान में पासपोर्ट कार्यालयों की तर्ज पर मॉडल उप पंजीयक कार्यालय जल्द शुरू होंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कुल 10 कार्यालय खोलने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। इनमें जयपुर, जोधपुर, भिवाड़ी, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, सीकर, भरतपुर एवं बाड़मेर में मॉडल उप पंजीयक कार्यालय स्थापित करने तथा कार्यालयों के लिए भवन उपलब्ध कराने संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने बजट वर्ष 2022-23 में दस्तावेजों के पंजीयन की व्यवस्था को विकेन्द्रीकृत करते हुए पासपोर्ट कार्यालयों की तर्ज पर जयपुर, जोधपुर और भिवाड़ी में मॉडल उप पंजीयक कार्यालय…
Read More
error: Content is protected !!