सूरतगढ़ सुपर क्रिटिकल की 660 मेगावाट की इकाई 7 तथा छबड़ा थर्मल की 250 मेगावाट की इकाई 4 से विद्युत उत्पादन प्रारम्भ
जयपुर, 17 अक्टूबर। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम के लम्बे समय से तकनीकी फाल्ट एवं दुर्घटना के कारण बन्द इकाइयों में से 660 मेगावाट क्षमता की सूरतगढ़ सुपर क्रिटिकल की इकाई सं. 7 से 14 अक्टूबर को रात्रि 8.50 बजे से तथा 250 मेगावाट क्षमता की छबड़ा थर्मल की इकाई सं. 4 से सोमवार 17 अक्टूबर को प्रातः 5.57 बजे से विद्युत उत्पादन प्रारम्भ हो गया है। सूरतगढ़ सुपर क्रिटिकल की 660 मेगावाट की इकाई 7 से उत्पादन शुरू- राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक श्री आर. के. शर्मा ने बताया कि श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ तहसील में स्थित सूरतगढ़ सुपर क्रिटिकल थर्मल विद्युत गृह की 660 मेगावाट क्षमता की इकाई संख्या 7 करीब 7 माह पूर्व 13 मार्च 2022 को जनरेशन ट्रांसफार्मर के आर फेज में हुए ब्लास्ट…
