UdaipurViews

विधिक जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन जारी

विधिक जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन जारी

विद्यार्थियों को बाल अधिकारों और साइबर क्राइम की दी जानकारी उदयपुर 12 नवंबर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिले में विद्यार्थियों और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से विधिक जागरूकता शिविरों और कार्यशालाओं का आयोजन लगातार जारी है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं ग्रामीण मदद काशी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 3 नवंबर से प्रारंभ विधिक जागरूकता अभियान के तहत अब तक 7 शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। अभियान 13 नवंबर तक जारी रहेगा। ग्रामीण मदद काशी फाउंडेशन की संस्थापिका सरोज पटेल ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा अब तक उदयपुर जिले के रेजीडेंसी स्कूल, ग्राम…
Read More
जशोदा देवड़ा का सत्रह वर्षीय हॉकी छात्रा वर्ग में राज्य दल में चयन

जशोदा देवड़ा का सत्रह वर्षीय हॉकी छात्रा वर्ग में राज्य दल में चयन

उदयपुर 12 नवंबर। राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ी की छात्रा जशोदा देवड़ा का 17 वर्ष हॉकी छात्रा वर्ग में राज्य दल में चयन हुआ है। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक गिरीश त्रिवेदी ने बताया कि छात्रा 14 से 18 नवंबर तक कोटा में आयोजित प्रतियोगिता में उदयपुर का प्रतिनिधित्व करेगी। संस्था प्रधान सुमन जैन ने छात्रा को बधाई दी है।
Read More
वनपाल भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को बसों से किया रवाना

वनपाल भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को बसों से किया रवाना

उदयपुर 12 नवंबर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही वनपाल एवं वनरक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा माकूल इंतजाम किए गए हैं। जिला कलेक्टर तारा चंद मीणा के निर्देशन में जिले में आने और उदयपुर से अन्य जिलों को जाने वाले अभ्यर्थियों हेतु सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को गांधी ग्राउंड एवं पहाड़ी बस स्टेंड से रोडवेज की कई बसों में जिला परिवहन अधिकारी कल्पना शर्मा, हाथीपोल थानाधिकारी योगेश चौहान, भूपालपूरा थानाधिकारी हनुवंत सिंह सहित अन्य अधिकारियों द्वारा अभ्यर्थियों को बसों से परीक्षा केंद्रों के जिलों…
Read More
मरीजों के लिए राहत लेकर आया निःशुल्क पंचकर्म शिविर

मरीजों के लिए राहत लेकर आया निःशुल्क पंचकर्म शिविर

वर्षों पुरानी बीमारियों से मरीजों को कुछ ही दिनों में मिली राहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का भी किया सम्मान उदयपुर 12 नवम्बर। भारत की पुरातन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद से विभिन्न प्रकार की बीमारियों का उपचार सुगमता और बिना किसी साइड इफेक्ट के वर्षों से किया जाता रहा है। इसी क्रम में उदयपुर का आयुर्वेद विभाग भी पीछे नहीं है और पंचकर्म शिविरों के माध्यम से निरंतर मरीजों को विभिन्न बीमारियों से राहत प्रदान की जा रही है। डॉ शोभालाल औदिच्य के प्रयासों से राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिन्धी बाजार तो अपने आप में एक मिसाल बन गया है।…
Read More
जी-20 सम्मेलन के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन

जी-20 सम्मेलन के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन

एडीएम ओपी बुनकर को बनाया नोडल अधिकारी उदयपुर 12 नवंबर। लेक सिटी उदयपुर में 5 से 7 दिसंबर को जी-20 शेरपा सम्मेलन का आयोजन होगा। जिला प्रशासन द्वारा पूरे उत्साह के साथ तैयारियां की जा रही है। सम्मेलन के लिए कलेक्टर ताराचन्द मीणा ने स्वयं की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति को गठन किया है। सम्मेलन की व्यवस्थाओं व समन्वय के लिए गठित हुई समिति निर्णतार कार्य करते हुए समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगी। आदेश के तहत अतिरिक्त कलेक्टर (प्रशासन) ओपी बुनकर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई, नगर निगम, स्मार्ट सिटी, यूआईटी, एयरपोर्ट व अन्य विभागीय…
Read More
नेपकॉन के तीसरे दिन लंग कैंसर, कोरोना और बढ़ते प्रदूषण के दुष्प्रभावों पर मंथन

नेपकॉन के तीसरे दिन लंग कैंसर, कोरोना और बढ़ते प्रदूषण के दुष्प्रभावों पर मंथन

उदयपुर 12 नवंबर। उदयपुर में चेस्ट विशेषज्ञों के 24वें राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस नेपकॉन के तीसरे दिन गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल और आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में देश-विदेश से आए ख्यातनाम चेस्ट विशेषज्ञ डॉक्टर्स और प्रोफेसर्स द्वारा लंग कैंसर होने के कारण, निवारण और नवीनतम तकनीक पर आधारित जाँच पर गहन मंथन किया गया। इसके साथ ही हाल ही में कोविड-19 महामारी के बाद मानव शरीर और उसके अंगों पर होने वालें दुष्प्रभावों और बीमारियों (पोस्ट कोविड और लोंग कोविड) पर हुई विशेष चर्चा में मेडिकल जगत को नवीनतम जानकारियां प्रदान की। कांफ्रेंस में बढ़ते वातावरण प्रदूषण से स्वास्थ्य…
Read More
जीआरपी पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो को किया गिरफ्तार

जीआरपी पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो को किया गिरफ्तार

उदयपुर 12 नवंबर। अति महानिदेशक पुलिस रेलवे  पूजा अवाना, पुलिस अधीक्षक जीआरपी अजमेर योगिता मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीआरपी अजमेर व पुलिस उप अधीक्षक जीआरपी वृत उदयपुर सीताराम बैरवा के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड, लोकल एवं स्पेशल एक्ट में कार्यवाही किये जाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। थानाधिकारी नेहा राजपुरोहित ने बताया कि अभियान के तहत शुक्रवार सायं रेल्वे स्टेशन उदयपुर सिटी पर थानाधिकारी नेहा राजपुरोहित मय जाप्ता हेड कॉन्स्टेबल भैरूलाल, हेड कॉन्स्टेबल नारायणसिह, कॉन्स्टेबल विधाघर, कॉन्स्टेबल सुरेश, कॉन्स्टेबल किसनाराम द्वारा दौराने गश्त विरेन्द्र सिह पुत्र जवानसिंह जाति राजपुत उम्र 30 साल निवासी राजसमंद से 48 कैन…
Read More
टीएसी सदस्य पंड्या ने जनजाति बालिका छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया

टीएसी सदस्य पंड्या ने जनजाति बालिका छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया

वीडियो कॉल पर कलेक्टर से बात कर उत्साहित हुई छात्राएं उदयपुर 12 नवंबर। राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद सदस्य लक्ष्मीनारायण पण्ड्या ने वीर बाला कालीबाई राजकीय जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास सराडा का आकस्मिक निरीक्षण पर छात्रावास में अध्ययनरत छात्राओं से संवाद कर उनको दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। पण्ड्या ने छात्रावास की भोजन एवं आवास व्यवस्थाओं के साथ-साथ पेयजल, विद्युत, खेल एवं अध्यापन को लेकर जानकारी ली। छात्राओं ने यहाँ इनवर्टर खराब होने की समस्या बताई। इसके अलावा हॉस्टल में विशेष कोचिंग उपलब्ध कराने एवं खेल मैदान विकसित करने की मांग की। पण्ड्या ने इस दौरान छात्राओं का…
Read More
अवैध खनन के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई जारी

अवैध खनन के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई जारी

उदयपुर 12 नवम्बर। राज्य सरकार द्वारा अवैध खनन की रोकथाम के लिए अभियान जारी है। अभियान में निदेशक खान एवं भू विज्ञान द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत 11 नवंबर से तीन दिवसीय सघन अभियान शुरू किया गया है। एमई पिंक राव सिंह ने बताया कि खान विभाग के चेकिंग दलों ने शुक्रवार को सेमारी क्षेत्र में डंपर बाजरी का अवैध परिवहन करते पाया जाने पर पुलिस थान सेमारी में कर सुपुर्द किया है। ऐसे ही शनिवार को दो ट्रेक्टर ट्रॉलियाँ क्वार्ट्ज से भरी सनवाड़ क्षेत्र में अवैध रूप से परिवहन करते पाए जाने पर पुलिस थाना फतेह नगर को…
Read More
दो दिवसीय साहित्य समागम ‘‘संगमन’’ का उद्घाटन

दो दिवसीय साहित्य समागम ‘‘संगमन’’ का उद्घाटन

साहित्य मनुष्य की सर्जनात्मक चेतना का विकास केंद्रः प्रोफेसर नंद किशोर आचार्य सृजनात्मकता के क्षितिज विषयक विभिन्न सत्रों का आयोजन चित्तौड़गढ़  12 नवम्बर।  साहित्य एवं कलाओं  की सार्थकता  तभी हैं जब वे मनुष्य की सर्जनात्मक चेतना के विकास मे सहभागी हो सके।  ये मानव स्वभाव  के सृजन की प्रकिया है। साहित्य समागम संगमन के उद्घाटन सत्र में प्रसिद्ध आलोचक और केंद्रीय हिंदी साहित्य अकादमी से पुरस्कृत चौथे तार सप्तक के प्रसिद्ध कवि आलोचक नन्द किशोर  आचार्य ने  सृजनात्मकता के क्षितिज विषयक संगमन का विषय प्रवर्तन  किया। प्रोफेसर आचार्य ने अमेरिका और इंग्लैंड का उदाहरण देते हुए कहा कि स्वतंत्रता को…
Read More
error: Content is protected !!