अतीत से ले इंस्पिरेशन , भविष्य को फ्रेम करे – मुनि मेधांश
टी पी एफ का शयथ ग्रहण समारोह उदयपुर. शहर के महावीर स्वाध्याय एवं साधना केन्द्र में तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के उदयपुर चैप्टर के नवमनोनित अध्यक्ष हिमांशुराय नागौरी का शासन मुनि सुरेश कुमार के सान्निध्य में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। डॉ ज्योति नाहर , अनीता गांधी, स्नेहा बाबेल द्वारा थीम साँग से शुरू हुए समारोह को सम्बोधित करते हुए मुनि सम्बोध कुमार 'मेधांश' ने कहा- 'धरातल पर काम करने वाले समय खर्च नही निवेश करते है, टी. पी. एफ अब फ्युचर फ्रेमिंग की ओर सार्थक कदम रखे। नई टीम अतीत के फैसलो और कार्यों से प्रेरणा ले और सुनहरे…
