भट्टारक देवेन्द्र विजय का अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया
- मनुष्य को यह जीवन चार प्रकार के पुरुषार्थ करने को मिला है: आचार्य कुशाग्रनंदी - शाम को हुई भव्य आरती व भक्ति संध्या उदयपुर, 19 जुलाई। पायड़ा स्थित पद्मप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में देवश्रमण आचार्य कुशाग्रनंदी महाराज, मुनि अजयदेव के सानिध्य में भट्टारक देवेंद्र विजय महाराज का 34वां अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया। प्रवक्ता प्रवीण सकरावत व प्रचार संयोजक संजय गुडलिया ने बताया कि मंगलवार को सैकड़ों श्राकव-श्रविकाओं ने नित्य नियम पूजा, शांतिधारा, जलाभिषेक व सामायिक किया। उन्होनें बताया कि पट्टारक देवेन्द्र विजय महाराज के अवतरण दिवस पर मुम्बई, औरंगाबाद, महाराष्ट्र, उदयपुर, कर्नाटक, मध्यप्रदेश सहित देश के कोने-कोने में…
