स्वामी जी के मूल्यों को आत्मसात करे युवा पीढी – प्रो. सारंगदेवोत
विवेकानंद संदेश यात्रा का हुआ विद्यापीठ में भव्य स्वागत उदयपुर 7 दिसंबर। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से विवेकानंद केन्द्र, कन्याकुमारी राजस् थान प्रांत की ओर से निकाली जारही विवेकानंद संदेश यात्रा का जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ के केन्द्रीय कार्यालय प्रतापनगर परिसर मे भव्य स्वागत किया गया। कुलपति प्रो. शिव सिंह सारंगदेवोत ने यात्रा की अगवानी करते हुए स्वामीजी की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित की और दीपदान किया। कुलपति महोदय ने अपने उद्बोधन में युवा वर्ग से अध्यात्म प्रेरित सेवा को जीवन का मूल मंत्र मानने की शपथ दिलाई साथ ही साथ स्वामी जी के आदर्शों और जीवन मूल्यों…
