अधिक से अधिक लोगों को फ्लैगशिप योजनाओं से जोड़ कर करें लाभान्वित – एडीएम
फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा उदयपुर, 19 मई। राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाएं के सफल क्रियान्वयन एवं प्रगति संबंधी समीक्षा मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुई। एडीएम श्री राठौड़ ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि फ्लैगशिप योजनाएं सरकार की मुख्य प्राथमिकताएं हैं। इनका क्रियान्वयन पूर्ण गंभीरता से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य आमजन के जीवन स्तर को सुधारना है, ऐसे में अधिकारियों की यह जिम्मेदारी है कि वे इन योजनाओं से अधिक से अधिक पात्र लोगों…
