“युवाओं का सर्वोच्च विकास दर्पण” पुस्तक का हुआ विमोचन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 5 नवंबर 2026। युवाओं के करियर निर्माण, व्यक्तित्व विकास, कौशल संवर्धन एवं भविष्य की चुनौतियों के समाधान को केंद्र में रखकर तैयार की गई राष्ट्रीय पुस्तक “युवाओं का सर्वोच्च विकास दर्पण” का लोकार्पण  गुरूवार को राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय, के प्रशासनिक कार्यालय में गरिमामय समारोह में संपन्न हुआ।
नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पुस्तक के संपादक डॉ. ललित नारायण आमेटा द्वारा संपादित इस पुस्तक का विमोचन चांसलर  भंवर लाल गुर्जर के करकमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर गुर्जर ने पुस्तक के प्रकाशन को युवाओं के मार्गदर्शन, करियर विकास एवं सकारात्मक भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। पुस्तक में युवाओं के सामने आने वाली विभिन्न शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं सामाजिक चुनौतियों के समाधान तथा उनके सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों को शामिल किया गया है।
लोकार्पण समारोह में विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स बोर्ड निदेशक डॉ. दिलीप सिंह चैहान, सहायक रजिस्ट्रार नजमुद्दीन, प्रशासनिक अधिकारी  उमराव सिंह राणावत, निदेशक डॉ. संजीव राजपुरोहित सहित अन्य गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे।
युवाओं के सर्वांगीण विकास का राष्ट्रीय प्रयास
नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक युवाओं को शिक्षा, रोजगार, करियर चयन, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास, नवाचार एवं सामाजिक सहभागिता के प्रति जागरूक करने का प्रयास है। इसका उद्देश्य युवाओं को उपलब्ध अवसरों की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर, जागरूक, कुशल एवं राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाना है।
पुस्तक के प्रधान संपादक डॉ. ललित नारायण आमेटा ने बताया कि नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत युवाओं की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने, उनकी समस्याओं को समझने तथा उनके विकास के लिए साहित्यिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से निरंतर प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि युवा शक्ति का सही मार्गदर्शन, कौशल विकास और सकारात्मक दिशा ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का महत्वपूर्ण आधार है।

उक्त जानकारी निजी सचिव कृष्णकांत कुमावत ने दी।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!