कर्नल जेम्स टॉड सम्मान अमेरिका के मॉली एम्मा एटकिन को
मेवाड़ की गौरव परंपरा को नमन: वर्ष 2026 के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय अलंकरण घोषित, डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ करेंगे सम्मानित 15 मार्च को सिटी पैलेस में होगा 42वां अलंकरण समारोह उदयपुर महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन ने वर्ष 2026 के अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय अलंकरणों की घोषणा कर दी है। ये सम्मान उन विशिष्ट व्यक्तित्वों को प्रदान किए जाएंगे, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर समाज, राष्ट्र और वैश्विक समुदाय को स्थायी मूल्य प्रदान किए हैं। अलंकरण समारोह के संयोजक डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की उपस्थिति में 42वां वार्षिक अलंकरण…
