विद्यापीठ – कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत का एक वर्ष के लिए बढ़ाया कार्यकाल

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर 03 जून/ जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कर्नल एस.एस. सारंगदेवोत का कुलपति के पद पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के प्रावधानों एवं नियमानुसार एक वर्ष के लिए कार्यकाल बढाया गया। बुधवार को उक्त आश्य की घोषणा करते हुए कुलाधिपति श्रीयुत् भंवर लाल गुर्जर ने बताया कि प्रो. सारंगदेवोत के नेतृत्व में 14 वर्ष के कार्यकाल के दौरान विद्यापीठ को देश ही नहीं विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है,  शैक्षणिक गतिविधियों की निरंतरता को  दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय  लिया गया है।

श्री गुर्जर ने  बताया कि पं. नागर ने  87 वर्ष पूर्व 21 अगस्त, 1937 को तीन रूपये व एक किराये के भवन में पांच कार्यकर्ताओं के साथ संस्था की शुरूआत की थी जो आज 80 करोड के वार्षिक बजट तथा 10 हजार से अधिक विधार्थियों के साथ वटवृक्ष बन गया है। विद्यापीठ द्वारा द्वारा सभी प्रकार के 69 से अधिक पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है, संचालित सभी पाठ्यक्रम यूजीसी से मान्यता प्राप्त है।

प्रो. सारंगदेवोत के नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन, कौशल विकास  के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं। उनके मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय ने गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा, ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में शैक्षिक विस्तार तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु अनेक महत्वपूर्ण पहल की हैं।

विश्वविद्यालय परिवार ने प्रो. सारंगदेवोत के कार्यकाल के विस्तार का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके अनुभवी नेतृत्व में संस्थान नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!