जिला कलक्टर को ज्ञापन देगे गुरूवार को
उदयपुर 03 जून / जे पी ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल में चिकित्सकों से हुई मारपीट के विरोध में आयुर्वेद चिकित्साधिकारी संघ गुरूवार को जिला कलेक्टर साहब को देंगे ज्ञापन।
आयुर्वेद चिकित्साधिकारी संघ उदयपुर के जिलाध्यक्ष डॉ. विष्णु बंशीवाल ने बताया कि मंगलवार की शाम जेपी ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.आनंद गुप्ता, आर्थोपेडिक सर्जन व अन्य चिकित्सकों के साथ जो धक्का मुक्की मारपीट और कपड़े फाड़ने का जो घटनाक्रम हुआ है उसका हम सभी आयुर्वेद चिकित्क घोर निंदा करते हैं। सभी चिकित्सक समुदाय चाहे वो किसी भी पेथी का हो को इस समय एकजुट होकर घटनाक्रम के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करना होगा । चिकित्सकों का सम्मान एवं सुरक्षा सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। कोई भी चिकित्सक किसी रोगी का बुरा नही चाहता है। इस प्रकार की घटना कल हमारे किसी भी चिकित्सक साथी के साथ भी घटित हो सकती है । इसके लिए आयुर्वेद चिकित्साधिकारी संघ द्वारा कल 3 बजे कलेक्टर साहब को ज्ञापन दिया जायेगा। साथ ही हम सभी आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा गुरुवार को काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार किया जाएगा। हमारी प्रशासन से अपील है कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो एवं शीघ्र से शीघ्र घटना में शामिल आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जावे।
