UdaipurViews

महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट के लिए 275.68 करोड़ की डीपीआर तैयार

महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट के लिए 275.68 करोड़ की डीपीआर तैयार

उदयपुर, 24 फरवरी। उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार द्वारा महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट विकास योजना की क्रियान्विति के लिए 275.68 करोड़ रूपये की डीपीआर तैयार करवा ली गई है। साथ ही इस संबंध में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण की अध्यक्षता में गठित समीक्षा समिति द्वारा 3 फरवरी, 2026 को इस डीपीआर अनुसार कार्य करवाये जाने का अनुमोदन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि किसी भी नए पर्यटन सर्किट एवं योजना के विकसित होने के बाद प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर स्थानीय आमजन के लिए उपलब्ध होते हैं। राज्य…
Read More
पंच गौरव मेला एवं प्रदर्शनी 25-26 फरवरी को तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

पंच गौरव मेला एवं प्रदर्शनी 25-26 फरवरी को तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

उदयपुर, 24 फरवरी। पंचायत समिति मुख्यालय पर 25 एवं 26 फरवरी को आयोजित होने वाले दो दिवसीय “पंच गौरव मेला एवं प्रदर्शनी” की तैयारियों को लेकर सोमवार को उपखण्ड अधिकारी मावली रमेश सिरवी पुनाडिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। मावली उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार एवं जिला परिषद उदयपुर के निर्देशानुसार 25 व 26 फरवरी को पंचायत समिति मुख्यालय पर दो दिवसीय पंच गौरव मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही आमजन को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते…
Read More
पंचायत समिति स्तर पर पंच गौरव मेला व प्रदर्शनी बुधवार से तैयारियां पूर्ण

पंचायत समिति स्तर पर पंच गौरव मेला व प्रदर्शनी बुधवार से तैयारियां पूर्ण

उदयपुर, 24 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर शुरू की गई पंच गौरव योजना के तहत आमजन को पंच गौरव की महत्ता से रूबरू कराने तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अब पंचायत समिति स्तर पर पंच गौरव मेले एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। उदयपुर जिले में पंच गौरव कार्यक्रम क्रियान्वयन अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देश पर 25 एवं 26 फरवरी को सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर पंच गौरव मेला व प्रदर्शनी आयोजित होगी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद रिया डाबी के मार्गदर्शन में होने वाले पंच गौरव मेले को लेकर…
Read More
झीलों की नगरी में फिर चरम पर रहेगा खेलों का रोमांच

झीलों की नगरी में फिर चरम पर रहेगा खेलों का रोमांच

12वीं अंतर्संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 5 से 7 मार्च तक उदयपुर में तैयारी बैठक आयोजित, दिए निर्देश उदयपुर, 24 फरवरी। 12वीं अंतर्संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 आगामी 5 से 7 मार्च तक उदयपुर में आयोजित होगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशन में कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में बैठक आयोजित हुई। एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ एवं एडीएम सिटी जीतेन्द्र ओझा की उपस्थिति में हुई बैठक में प्रतियोगिता से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में…
Read More
जिंक प्रतिभा ऑनलाइन टैलेंट हंट के लिए निःशुल्क रजिस्ट्रेशन प्रारंभ, 28 फरवरी अंतिम तिथि

जिंक प्रतिभा ऑनलाइन टैलेंट हंट के लिए निःशुल्क रजिस्ट्रेशन प्रारंभ, 28 फरवरी अंतिम तिथि

उदयपुर। विश्वविख्यात तबला वादक पंडित चतुरलाल की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित समारोहों की श्रृंखला के अंतर्गत,  हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड  के सहयोग से, पंडित चतुरलाल मेमोरियल सोसाइटी  द्वारा ‘जिंक प्रतिभा’ ऑनलाइन टैलेंट हंट का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष पहल भारतीय शास्त्रीय एवं लोक संगीत की उभरती प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस टैलेंट हंट में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण पूर्णतः निःशुल्क है। पाँच वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी अपनी एक मिनट की वीडियो प्रविष्टि भेजकर पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो…
Read More
दिल्ली में 41वां सुरतरंग ग्रैंड फिनाले संपन्न

दिल्ली में 41वां सुरतरंग ग्रैंड फिनाले संपन्न

उदयपुर। देश के प्रतिष्ठित संगीत मंच संगम कला ग्रुप सूरतरंग संगीत क्षेत्र के 41वें सुरतरंग का भव्य ग्रैंड फिनाले दिल्ली के कमानी ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। जहाँ देशभर से चुनकर आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस फिनाले में उदयपुर के 11 वर्षीय हिरांश वर्मा सेकण्ड रनर अप रह कर राष्ट्रीय स्तर पर उदयपुर का गौरव बढ़ाया। संगम कला ग्रुप का यह मंच वर्षों से उभरती हुई संगीत प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए जाना जाता है। इसी मंच से बॉलीवुड के कई प्रसिद्ध गायकों ने अपने करियर की शुरुआत की है। कठिन चयन प्रक्रिया-ग्रैंड फिनाले तक…
Read More
शुचिता, कर्मठता व संघर्षशील जीवन का पर्याय रहे भानुकुमार शास्त्री

शुचिता, कर्मठता व संघर्षशील जीवन का पर्याय रहे भानुकुमार शास्त्री

भानुकुमार शास्त्री की पुण्यतिथि (24 फरवरी ) पर विशेष:- भारतीय जनसंघ की स्थापना से लेकर जनता पार्टी और फिर भारतीय जनता पार्टी की यात्रा के एक कर्मठ योद्वा, संस्थापक सदस्य भानुकुमार शास्त्री संघ के साधारण स्वयंसेवक से लेकर मुख्य शिक्षक, कार्यवाह, नगर कार्यवाह बाद में पार्षद, नगर परिषद् उपसभापति, विधायक, सांसद, निगम बोर्ड के अध्यक्ष व काबीना मंत्री का दर्जा उनकी लम्बी राजनैतिक यात्रा के पड़ाव रहे। लगातार संघर्ष व तत्कालीन प्रभुत्व सम्पन्न दल कांग्रेस के मुकाबले अपने दल की न्यून राजनैतिक शक्ति ने उनके मन-मानस की क्रांति को कभी मंद नही होने दिया। वे ‘भास्वान उदेष्यति’ (सूर्योदय होगा) का…
Read More
पुनर्योजी कृषि (रीजनरेटिव एग्रीकल्चर ) के महत्वता पर वार्ता

पुनर्योजी कृषि (रीजनरेटिव एग्रीकल्चर ) के महत्वता पर वार्ता

उदयपुर।  आज दिनांक 23 फरवरी 2026 को विज्ञान समिति के प्रबुद्ध चिंतन प्रकोष्ठ के अंतर्गत 129वीं वार्ता सम्पन्न हुई। आज की वार्ता पुनर्योजी कृषि एवं कार्बन सिक्वेस्ट्रेशन पर एम पी यू ए टी के पूर्व निदेशक (अनुसंधान) डॉ. जी.एस. आमेटा ने दी। डॉ आमेट ने इस वार्ता में भारत में कृषि योग्य भूमि के निरन्तर निम्नीकरण और बढ़ते हुए वायु प्रदूषण तथा जलवायु परिवर्तन पर विचार व्यक्त किये। निरन्तर कृषि दोहन तथा मिट्टी में घटते कार्बन तत्व की वजह से देश में लगभग 29 प्रतिशत कृषि योग्य भूमि खराब हो चुकी है। इन परिस्थितियों में कृषि को पुनर्जीवित करने की…
Read More
विश्व स्काउट दिवस – चिंतन दिवस के रूप में मनाया

विश्व स्काउट दिवस – चिंतन दिवस के रूप में मनाया

उदयपुर, 23 फरवरी। हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य जिला मुख्यालय उदयपुर द्वारा पेसिफिक कॉलेज ऑफ टीचर्स एजुकेशन,देबारी में आयोजित कब मास्टर फ्लॉक लीडर बेसिक कोर्स शिविर में विश्व स्काउट दिवस को स्काउटिंग के जनक लार्ड  बेड़ेंन पॉवेल जयंती को  चिंतन दिवस के रूप में समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में आए अतिथियों को  गार्ड ऑफ ऑनर  और  बैंड के द्वारा कार्यक्रम स्थल तक लाया गया इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  के रूप में राष्ट्रीय महासचिव- हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स जी. एस शर्मा , कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य सचिव महोदय हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य, नरेंद्र औदिच्य…
Read More
नेकी ग्रुप ऑफ उदयपुर का रक्तदान शिविर सफल, 101 यूनिट रक्त संग्रहित

नेकी ग्रुप ऑफ उदयपुर का रक्तदान शिविर सफल, 101 यूनिट रक्त संग्रहित

उदयपुर। सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित संस्था नेकी ग्रुप ऑफ उदयपुर द्वारा चौधरी हॉस्पिटल में “रक्तदान अमृत महोत्सव” के अंतर्गत आयोजित रक्तदान शिविर उत्साह और जनसहभागिता के साथ संपन्न हुआ। शिविर में 128 रक्त सहयोगियों ने पंजीयन कर सहभागिता निभाई, जिनमें से 101 यूनिट रक्त सफलतापूर्वक संग्रहित किया गया।               प्रमुख राहुल निचलानी ने बताया कि शिविर में युवाओं, महिलाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदाताओं में सेवा भाव और मानवता के प्रति समर्पण स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान किसी भी जरूरतमंद के लिए…
Read More
error: Content is protected !!