गुरु पुष्कर जयंती पर भारत भर से उमड़ा जन सैलाब, श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ गुणानुवाद
उदयपुर। देवेंद्र धाम में मेवाड़ के गोगुंदा निकट सेमटाल में जन्मे विश्व संत उपाध्याय पुष्कर गुरु की जयंती श्रद्धा और धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मेवाड़-मारवाड़ के अलावा सूरत, अहमदाबाद, मुम्बई, , गुरुग्राम, दिल्ली, चंडीगढ़, लुधियाना सहित देश के कोने-कोने से सैकड़ों की संख्या में गुरु भक्त उपस्थित हुए। समारोह का शुभारंभ भक्तामर जाप एवं मंगलाचरण के साथ हुआ। इसके बाद श्राविका संघ, सोहन कुंवर महिला संघ, पुष्प भक्ति ग्रुप , जैन दिवाकर महिला मंडल , गुरु अंबेश महिला मंडल, आचार्य देवेंद्र महिला मंडल, एवं युवा संघ द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम डॉ. सुरेंद्र मुनि…
