स्काउटिंग के रंग, अनुशासन और दिशा ज्ञान का अनूठा संगम: उदयपुर में राज्य स्तरीय प्रेसीडेंट अवार्ड गाइड प्रमाण पत्र जांच शिविर का दूसरा दिन
उदयपुर, 25 अक्टूबर। भारत स्काउट व गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में मंडल प्रशिक्षण केंद्र उदयनिवास में आयोजित राज्य स्तरीय प्रेसीडेंट अवार्ड गाइड प्रमाण पत्र जांच शिविर के दूसरे दिन स्काउटिंग की सच्ची भावना और साहसिक कौशल का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। पाँच दिवसीय शिविर में अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, टोंक, जोधपुर, जालोर, पाली, उदयपुर, बाड़मेर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, राजसमंद और चित्तौड़गढ़ सहित विभिन्न जिलों से 161 गाइड्स स्काउटिंग के सर्वाेच्च शिखर ‘राष्ट्रपति अवार्ड’ को पाने के लिए अपनी कला और निपुणता को परख रही हैं। सी ओ गाइड…
