विश्व संगीत दिवस पर सुरों की मंडली करेगी उदयपुर के प्रख्यात संगीत साधकों का सम्मान
20 जून को मधुश्री बैंक्वेट हॉल में आयोजित होगा ‘संगीत सम्मान समारोह’, शहर की नामचीन हस्तियों का होगा अभिनंदन उदयपुर। संगीत प्रेमियों के लिए विश्व संगीत दिवस का अवसर इस वर्ष विशेष बनने जा रहा है। शहर की प्रतिष्ठित सांगीतिक संस्था ‘सुरों की मंडली’ द्वारा 20 जून को शाम 5:30 बजे मधुश्री बैंक्वेट हॉल, अशोका पैलेस, शोभागपुरा में ‘संगीत सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उदयपुर एवं प्रदेश के प्रख्यात संगीत साधकों और कलाकारों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि…
