उदयपुर, 16 जून। राजस्थान होटलियर क्लब (त्भ्ब्) की मासिक बैठक सोमवार को माली कॉलोनी स्थित होटल 7 रे में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में होटल एवं पर्यटन उद्योग से जुड़े सदस्यों ने उदयपुर के पर्यटन विकास, संगठन विस्तार और आगामी गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की।
बैठक में संस्थापक सदस्य रजनीकांत शर्मा, सुरेन्द्र सिंह एवं नरेन्द्र मेहता, उपाध्यक्ष लाल सिंह झाला, कोषाध्यक्ष नरपत सिंह सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पर्यटन उद्योग को नई दिशा देने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अपने विचार साझा किए।
बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय आगामी पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए देश के प्रमुख ट्रैवल एजेंट्स की फेम (फैमिलियराइजेशन) ट्रिप आयोजित करने का रहा। इस पहल के माध्यम से ट्रैवल एजेंट्स को उदयपुर के होटल्स, पर्यटन स्थलों, सांस्कृतिक विरासत और आतिथ्य सेवाओं से रूबरू कराया जाएगा, जिससे देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी। इसके लिए जल्द ही एक विशेष कमेटी का गठन कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
संगठन विस्तार की दिशा में भी क्लब ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया। इस अवसर पर होटल व्रजराज के श्री बिट्टू भैया एवं श्री सिद्धार्थ जैन को राजस्थान होटलियर क्लब परिवार की सदस्यता प्रदान कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सभी सदस्यों ने पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाओं के साथ नए सदस्यों का अभिनंदन करते हुए कहा कि उनकी सहभागिता से संगठन की ताकत और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे।
बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि होटल व्यवसायियों की एकजुटता, आपसी सहयोग और सकारात्मक नेटवर्किंग से उदयपुर का पर्यटन उद्योग नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। क्लब के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में राजस्थान होटेलियर क्लब पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के हितों की आवाज को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएगा। राजस्थान होटलियर क्लब के सदस्यों ने अंत में जय मेवाड़ और जय राजस्थान के उद्घोष के साथ पर्यटन विकास और संगठन सशक्तिकरण का संकल्प लिया।
उदयपुर पर्यटन को नई उड़ान देने की तैयारीःराजस्थान होटलियर क्लब की बैठक में फेम ट्रिप सहित कई अहम फैसले
