उदयपुर की तैराक विधि सनाढ्य करेंगी सीनियर राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व
उदयपुर, 18 जून। उदयपुर की प्रतिभावान तैराक विधि सनाढ्य आगामी सीनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि विधि सनाढ्य अहमदाबाद में 16 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाली सीनियर तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेगी। विधि का चयन उनके हालिया उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। उन्होंने हाल ही में जयपुर में आयोजित हुई सीनियर तैराकी प्रतियोगिता के 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक इवेंट में नया राजस्थान रिकॉर्ड कायम किया था। इसी बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत उन्हें राज्य की टीम में जगह मिली है। ‘‘एक जिला…
