विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा देने वाली मातृशक्ति का किया बहुमान
उदयपुर, 9 मार्च। महावीर इंटरनेशनल उदयपुर जोन के तत्वावधान में शिक्षा, बैंक, तप, धर्म, सेवा आदि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्ति का सम्मान किया गया। उदयपुर संभाग की अध्यक्ष डॉ. हंसा हिंगड़ ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दि महिला अरबन कॉपरेटिव बैंक की वरिष्ठ प्रबन्धक साधना खमेसरा थी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में महावीर युवा मंच संस्थान के अध्यक्ष अशोक कोठारी मौजूद रहे। समारोह में जोन चेयरमेन डॉ. हंसा हिंगड़ ने बैंक सेक्टर से साधना खमेसरा, शिक्षा सेक्टर से वन्दना गलुंडिया, पूर्व प्राचार्या संध्या कोठारी, शिक्षिका विजयलक्ष्मी संचेती, अलका नाहर, पुस्तकालय सेक्टर से सुनिता हिंगड़,…
