UdaipurViews

नन्हें हुनर का बड़ा कमालः क्रिएन्ज़ा के दो विद्यार्थियों ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम

नन्हें हुनर का बड़ा कमालः क्रिएन्ज़ा के दो विद्यार्थियों ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम

उदयपुर। क्रिएन्ज़ा स्किल डेवलपमेंट सेंटर द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान बनाने वाले दो होनहार विद्यार्थियों व्योहम बंडी एवं गौरेक लोढ़ा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी विलक्षण प्रतिभा का ऐसा प्रदर्शन किया कि पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। शहर की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेरी है। समारोह के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध बिजनेस कंसल्टेंट एवं ब्रांड चाणक्य के निदेशक वरुण सुराणा, उद्यमी एवं द जिद्दी दिल शो की संस्थापक हीना पाठिक, तथा अधिवक्ता, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एवं…
Read More
नशा मुक्त समाज के लिए अभिभावकों की भूमिका सबसे अहमः डॉ. आनंद गुप्ता

नशा मुक्त समाज के लिए अभिभावकों की भूमिका सबसे अहमः डॉ. आनंद गुप्ता

रोटरी क्लब मेवाड़ के पदस्थापना समारोह में सेवा, स्वास्थय और जनजागरूकता के नए संकल्प उदयपुर। रोटरी क्लब मेवाड़ के वर्ष 2026-27 के पदस्थापना समारोह का आयोजन सोभागपुरा स्थित होटल पैराडाइज ब्लिस में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. आनंद गुप्ता, पदस्थापना अधिकारी एवं पूर्व प्रांतपाल निर्मल सिंघवी तथा विशिष्ट अतिथि देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त जतिन गांधी थे। अपने प्रेरक संबोधन में डॉ. आनंद गुप्ता ने कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने की जिम्मेदारी केवल सरकार या संस्थाओं की नहीं, बल्कि प्रत्येक अभिभावक की भी है। उन्होंने कहा कि नशे की चपेट…
Read More
रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर का पदस्थापना समारोह कल

रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर का पदस्थापना समारोह कल

श्रीचंद खथूरिया संभालेंगे अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी उदयपुर, 13 जुलाई। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर के नए सत्र 2026-27 का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह बुधवार, 15 जुलाई को सायं 7ः00 बजे रोटरी बजाज भवन, रानी रोड, उदयपुर में आयोजित होगा। इस अवसर पर क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन श्रीचंद खथूरिया, सचिव रोटेरियन दुष्यंत सोमानी तथा वर्ष 2026-27 की नई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स टीम शपथ ग्रहण करेगी। अध्यक्ष श्रीचंद खथुरिया ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति जी.आर. मूलचंदानी होंगे, जबकि पूर्व प्रांतपाल सीए निर्मल सिंघवी पदस्थापना अधिकारी होंगे। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3056 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर…
Read More
जैन शासन का सौभाग्य जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि, हमें क्या मिला का भाव त्यागें: निरागरत्न सूरीश्वर महाराज

जैन शासन का सौभाग्य जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि, हमें क्या मिला का भाव त्यागें: निरागरत्न सूरीश्वर महाराज

उदयपुर। पंचवटी स्थित पूर्व पार्षद अजय पोरवाल एवं परिवार के सान्निध्य में पूज्य मुनि निरागरत्न सूरीश्वर महाराज, मुनि सुमतिचन्द्र सागर महाराज एवं मुनि शीतलचन्द्र सागर महाराज का मंगल प्रवेश एवं पधरामणी श्रद्धा, भक्ति और धर्ममय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित धर्मसभा में संतों के प्रेरक प्रवचनों ने श्रद्धालुओं को आत्मचिंतन, संयम और संस्कारमय जीवन का संदेश दिया। धर्मसभा को संबोधित करते हुए पूज्य मुनि निरागरत्न सूरीश्वर महाराज ने कहा कि जीवन में सबसे बड़ा सौभाग्य जैन कुल और जैन शासन की प्राप्ति है। यदि व्यक्ति हर कार्य में “हमें क्या मिला” जैसी स्वार्थपूर्ण भावना रखता है तो…
Read More
सशक्त नेतृत्व और प्रभावी सेवा कार्यों का दिया मंत्र, लायंस प्रांत 3233 ई-2 के पदाधिकारियों का पीएसटी स्कूलिंग सम्पन्न

सशक्त नेतृत्व और प्रभावी सेवा कार्यों का दिया मंत्र, लायंस प्रांत 3233 ई-2 के पदाधिकारियों का पीएसटी स्कूलिंग सम्पन्न

उदयपुर। लायंस इंटरनेशनल प्रांत 3233 ई-2 के रीजन-4 एवं रीजन-5 के क्लब अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्षों के लिए आयोजित पीएसटी स्कूलिंग (च्ैज् ैबीववसपदह) का उद्घाटन सत्र   आरसीए के मुख्य सभागार में उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर में क्लब संचालन, नेतृत्व विकास, सेवा प्रकल्पों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं संगठनात्मक कार्यप्रणाली पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। रीजन-4 की रीजन चेयरपर्सन लायन बसंती शर्मा एवं रीजन-5 के रीजन चेयरपर्सन लायन अभिषेक शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन निशांत जैन ने उद्घाटन करते हुए वर्षभर संचालित होने वाले सेवा प्रकल्पों, उनके लक्ष्यों तथा समयबद्ध क्रियान्वयन…
Read More
अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की जिला इकाई की संयुक्त बैठक संपन्न

अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की जिला इकाई की संयुक्त बैठक संपन्न

उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की जिला इकाई की  कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक प्रदेश कार्यालय पर रखी गई। जिला महामंत्री नरेश अग्रवाल ने बताया कि जिला एवं महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में रखी गई। बैठक में प्रमुख विषयों पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें बारिश के मौसम में शानदार पिकनिक आयोजन करने का निर्णय लिया गया। जिस संदर्भ में 11 लोगों की एक समिति बनाई गई। जिसमें जिला कार्यकारिणी एवं महिला प्रकोष्ठ की बहने पिकनिक के सफल आयोजन का कार्य करेंगे। बैठक में सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सभी उपस्थित भाइयों एवं…
Read More
रोटरी क्लब उदयपुर वसुधा के चार्टर डे पर नई टीम का शपथ ग्रहण, श्मेजर डोनरश् सम्मान व सेवा कार्यों के साथ मनाया उत्सव

रोटरी क्लब उदयपुर वसुधा के चार्टर डे पर नई टीम का शपथ ग्रहण, श्मेजर डोनरश् सम्मान व सेवा कार्यों के साथ मनाया उत्सव

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर वसुधा का 9वां चार्टर डे एवं वर्ष 2026-27 का इंस्टॉलेशन समारोह होटल गोल्डन ट्यूलिप में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए समारोह में नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण, सम्मान समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं सेवा गतिविधियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। समारोह के मुख्य अतिथि पीडीजी निर्मल सिंघवी (डिस्ट्रिक्ट पब्लिक इमेज चेयरमैन-3056) एवं पीडीजी निर्मल कुंणावत (डीआरएफसी 2025-28) रहे। विशिष्ट अतिथियों में रोटेरियन रितु वैष्णव, असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन दीपक गोयल, क्लब एडवाइजर रोटेरियन मधु सरीन तथा डॉ. रोटेरियन निष्ठा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण वर्ष 2026-27 की…
Read More
सेवा से समाज में खुशियां बिखेरे-रोटरी प्रांतपाल अरुण बगड़िया

सेवा से समाज में खुशियां बिखेरे-रोटरी प्रांतपाल अरुण बगड़िया

रोटरी क्लब उदय के पदस्थापना समारोह में नई टीम ने संभाली कमान उदयपुर। रोटरी क्लब उदय का वर्ष 2026-27 का पदस्थापना समारोह होटल ग्रैंड कॉन्टिनेंटल में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में रोटरी प्रांत 3056 के प्रांतपाल रो. अरुण बगड़िया ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोटरी का मूल उद्देश्य सेवा के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सेवा के जरिए दूसरों के जीवन में खुशियां भरना ही रोटरी की वास्तविक पहचान है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष रोटरी प्रांत 3056 की ओर से एक लाख पौधे लगाने का…
Read More
एकेडमी ऑफ वेलबीइंग सोसायटी की 20वीं वार्षिक बैठक सम्पन्न

एकेडमी ऑफ वेलबीइंग सोसायटी की 20वीं वार्षिक बैठक सम्पन्न

शिक्षा, चिकित्सा, कला, संस्कृति व खेल क्षेत्र की विभूतियो का किया सम्मान उदयपुर, 11 जुलाई। भारतीय ज्ञान परम्परा में ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ और ‘वसुधैव कुटुम्बकम की भावना केवल शास्त्रों तक सीमित नहीं रही, बल्कि समाज को जोड़ने और मानवीय मूल्यों को सशक्त बनाने का आधार रही है। इन्हीं मूल्यों को आत्मसात करते हुए एकेडमी ऑफ वेलबीइंग सोसायटी की ओर से शनिवार को सहेली मार्ग स्थित होटल आमंत्रा के सभागार में सम्मान समारोह एवं 20वीं वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा, चिकित्सा, कला, संस्कृति और खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को विभिन्न श्रेणियों में…
Read More
शिक्षा सहयोग अभियान के तहत 160 विद्यार्थियों को वितरित की शैक्षणिक सामग्री

शिक्षा सहयोग अभियान के तहत 160 विद्यार्थियों को वितरित की शैक्षणिक सामग्री

संस्कृति संवाहिका महिला प्रकोष्ठ,सक्सेना मातिमान कायस्थ सभा की पहल उदयपुर, 11 जुलाई। सक्सेना मातिमान कायस्थ सभा, उदयपुर द्वारा संचालित "शिक्षा सहयोग अभियान" शनिवार को डबोक क्षेत्र के दूरस्थ अंचल में सम्पन्न हुआ। अभियान के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय, गमेती बस्ती, मंदेसर एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, मंदेसर का गुड़ा के कुल 160 विद्यार्थियों को हिंदी, अंग्रेजी एवं गणित की कॉपियाँ, पेंसिल, इरेज़र, शार्पनर एवं स्केल सहित आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। सभा की अध्यक्ष अनुभा सक्सेना ने बताया कि अभियान का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं ग्रामीण- क्षेत्रों के विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना तथा समाज में सेवा एवं जनसहभागिता की भावना को प्रोत्साहित करना है। अध्ययन सामग्री प्राप्त कर विद्यार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की…
Read More
error: Content is protected !!