‘वंदे मातरम् फुटबॉल टैलेंट सर्च प्रतियोगिता’ प्रारंभ
भीलवाड़ा, 17 जुलाई। भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी की पहल पर विधायक खेल विकास योजना के समर्थन में पहली बार भारत विकास परिषद , वीर शिवाजी शाखा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 'वंदे मातरम् फुटबॉल टैलेंट सर्च प्रतियोगिता-2026' का आयोजन आगामी 19 जुलाई तक किया जाएगा। विधायक खेल विकास योजना के संयोजक शिक्षाविद विवेक निमावत ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य भीलवाड़ा की फुटबॉल प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर भविष्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन करना है। प्रतियोगिता के मुख्य कोच अजीत जैन ने बताया कि यह आयोजन केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि खिलाड़ियों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें…
