खटीक समाज राष्ट्रीय एकता मंच का ऐतिहासिक निर्णय, बसंत पंचमी पर होगा दूसरा निशुल्क सामूहिक विवाह
- पहले सामूहिक विवाह की ऐतिहासिक सफलता के बाद समाज की मांग पर लिया गया निर्णय - हाथीपोल ठाकुरजी मंदिर से निकलेगी दूल्हा-दुल्हन की बारात उदयपुर, 18 जुलाई। श्री खटीक समाज राष्ट्रीय एकता मंच ने समाज हित में एक और महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए आगामी बसंत पंचमी पर दूसरे निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन की घोषणा की है। मंच के पहले निशुल्क सामूहिक विवाह की अभूतपूर्व सफलता और समाज से मिली सराहना के बाद लगातार दूसरे सामूहिक विवाह की मांग उठ रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए मंच की कोर कमेटी एवं पदाधिकारियों की बैठक…
