इनरव्हील दीवास ने की गौ सेवा, गौ सम्मान आह्वान अभियान का किया समर्थन
उदयपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ उदयपुर दीवास द्वारा श्री हरि गौ सेवा गौशाला में निराश्रित एवं बीमार गौमाताओं के लिए सूखा चारा, दलिया, हरा चारा एवं आवश्यक दवाइयां भेंट की। गौशाला में ऐसी गौमाताओं की सेवा की जाती है जिन्हें दूध देना बंद हो जाने अथवा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त होने पर उनके मालिकों द्वारा छोड़ दिया जाता है। इस अवसर पर क्लब की संस्थापक रेखा भाणावत ने बताया कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि मानवता और संवेदनशीलता का भी प्रतीक है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को निराश्रित एवं बीमार गौमाताओं की सेवा के लिए…
