चार महाद्वीपों के सर्वोच्च चोटियों को फतह कर इतिहास रचने वाली राजस्थान की बेटी मनस्वी का किया सम्मान
उदयपुर 11 फरवरी । विश्व के चार महाद्वीपों के सर्वोच्च पर्वत शिखरो पर भारतीय ध्वज फहराने वाली युवा पर्वतारोही मनस्वी अग्रवाल का इस सफलता के बाद पहली बार अपने गृह नगर उदयपुर आने पर राजस्थान विद्यापीठ के संघटक लोकमान्य तिलक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में बुधवार को पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। सम्मान समारोह के साथ साथ युवाओं और विद्यार्थियों के साथ संवाद सत्र में मेहनत, सफलता-असफलता के पक्षों पर विचार और अपने अभिभाव साझा किये। समारोह में मनस्वी ने अपनी उपलब्धियों के बारे में विचार साझा करते हुए बताया कि व्यक्ति को उसके प्रयास ,मेहनत और जज्बा आपको…
