गांधी ग्राउंड में संभाग स्तरीय अमृता हाट आज से
मेले की तैयारियां पूर्ण, 24 फरवरी तक होगा आयोजन उदयपुर, 17 फरवरी। जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग द्वारा गाँधी ग्राउंड में सात दिवसीय अमृता हाट का शुभारंभ बुधवार को होगा। महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक संजय जोशी ने बताया कि आयोजन से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यह भव्य मेला गांधी ग्राउंड में बुधवार से 24 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। मेले का उद्घाटन बुधवार अपराह्न 3.30 बजे जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं तथा आमजन की उपस्थिति मेंकिया जाएगा। मेले में उदयपुर शहर के साथ साथ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों एवं आसपास…
