एमपीयूएटी में आगामी दस वर्षीय बीज उत्पादन योजना तैयार करने हेतु बैठक आयोजित
उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के बीज उत्पादन कार्यक्रम को आगामी दस वर्षों में विस्तारित एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 1 जून 2026 को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर अनुसंधान निदेशक डॉ. आर.एल. सोनी ने कुलगुरु का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय में बीज उत्पादन की महत्ता एवं कृषि विकास में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात सहनिदेशक कृषि एवं फार्म डॉ. हेमलता शर्मा ने विश्वविद्यालय में संचालित बीज उत्पादन कार्यक्रमों की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए वर्तमान बीज उत्पादन स्थिति से अवगत कराया।…
