सुरों की मंडली में गूंजेंगे पंचम दा के अमर नगमे,  “आर.डी. बर्मन स्पेशल” संगीतमय आयोजन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

30 गायक देंगे आर.डी. बर्मन को स्वरांजलि, अशोका पैलेस में सजेगी यादगार संगीत संध्या

उदयपुर। सुरों की मंडली संस्था द्वारा भारतीय फिल्म संगीत के महान संगीतकार संगीत सम्राट पंचम दा (आर.डी. बर्मन) को समर्पित भव्य “आर.डी. बर्मन स्पेशल” संगीतमय संध्या का आयोजन 27 जून 2026 (शनिवार) को सायं 4:00 बजे से अशोका पैलेस, शोभागपुरा, उदयपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन एसकेएम सुपर सिंगर के तत्वावधान में होगा।

संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि आर.डी. बर्मन भारतीय फिल्म संगीत के ऐसे महान संगीतकार थे, जिनकी धुनें आज भी हर संगीत प्रेमी के दिल में जीवित हैं। इस विशेष आयोजन के माध्यम से उनकी कालजयी रचनाओं को स्वरांजलि अर्पित की जाएगी। उन्होंने शहर के सभी संगीत प्रेमियों से इस संगीतमय शाम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया।

संस्था के सचिव अरुण चौबीसा ने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 30 प्रतिभागी आर.डी. बर्मन के सदाबहार गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ देंगे। कार्यक्रम में एकल, युगल एवं विशेष प्रस्तुतियाँ होंगी, जो श्रोताओं को पंचम दा के स्वर्णिम संगीत युग की मधुर यादों से रूबरू कराएँगी।

कार्यक्रम के आयोजक कैलाश केवल्या, निखिल माहेश्वरी एवं योगेश उपाध्याय ने संयुक्त रूप से बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। मंच सज्जा, ध्वनि व्यवस्था एवं प्रतिभागियों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उन्होंने शहरवासियों से परिवार सहित उपस्थित होकर इस संगीतमय उत्सव का आनंद लेने की अपील की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!