कालीबाई भील मेधावी स्कूटी योजना में छात्राओं को राहत पंजीयन शुल्क, एक बारीय कर, सरचार्ज और ग्रीन टैक्स में मिली छूट
जयपुर, 24 सितंबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा बालिका शिक्षा प्रोत्साहन में अहम निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने अब कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना में शामिल सभी स्कूटी योजनाओं में वितरित की जाने वाली स्कूटी के पंजीयन शुल्क, एक बारीय कर, सरजार्च एवं ग्रीन टैक्स में पूर्णतया छूट प्रदान की है। श्री गहलोत ने इस संबंध में परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की प्रस्तावित अधिसूचना को मंजूरी प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में केंद्रीय मोटर यान नियम 1989 के नियम 81 के अनुसार दुपहिया वाहन के प्रथम रजिस्ट्रेशन हेतु फीस के रूप में 300 रूपये की…
