कोई भूखा नहीं सोए और पीड़ित के हर दुख हो दूर के संकल्प के साथ सेवा की : गुप्ता नारायण सेवा संस्थान के कार्यक्रम में पूर्व सभापति गुप्ता का उद्बोधन
उदयपुर। देश की प्रमुख समाज सेवी और पीड़ित मानवता को संबल प्रदान करने के क्षेत्र में कार्यरत नारायण सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा विश्व व्हीलचेयर स्पर्धा का शुभारंभ उदयपुर में किया गया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व सभापति नगर परिषद डूंगरपुर, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत राष्ट्रीय योजना स्वीकृति समिति के गैर सरकारी सदस्य और उदयपुर संभाग के प्रमुख उद्योगपति श्री के के गुप्ता सम्मिलित रहे। सर्वप्रथम नारायण सेवा संस्थान के संस्थापक पद्मश्री कैलाश अग्रवाल मानव द्वारा श्री गुप्ता का स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में श्री गुप्ता ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से पूरा…
