विश्व प्रसिद्ध नृत्यांगना कविता द्विबेदी रिझाएंगी ओडिसी नृत्य से
उदयपुर, 18 फरवरी। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के तीन दिवसीय ‘ऋतु वसंत‘ कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत प्रेमियों को राजस्थान के एकमात्र दिलरुबा वादक मोहम्मद उमर अपनी कला से रू-ब-रू कराएंगे। वे प्रसिद्ध वायलिन वादक गुलजार हुसैन से जुगलबंदी करेंगे। इसके साथ ही विश्व प्रसिद्ध नृत्यांगना कविता द्विबेदी अपने ओडिसी नृत्य से दर्शकों को रिझाएंगी। क्लासिकल को समर्पित यह उत्सव 20 से 22 फरवरी तक चलेगा। इसमें प्रवेश निशुल्क रहेगा। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर केंद्र के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि उत्सव के दूसरे दिन शनिवार को शिल्पग्राम में जयपुर के वायलिन वादक गुलजार हुसैन और राजस्थान के…
