20 फरवरी से शिल्पग्राम में छाएगा ‘ऋतु वसंत’ का का जादू
उदयपुर, 13 फरवरी। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर द्वारा शिल्पग्राम में वसंत ऋतु के स्वागत में तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव ‘ऋतु वसंत’ 20 से 22 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इसमें शास्त्रीय संगीत और नृत्य की नामचीन हस्तियां अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर केंद्र के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि उत्सव का शुभारंभ शुक्रवार (20 फरवरी) को दिल्ली के संगीतज्ञ चेतन जोशी के बांसुरी वादन से होगा। इनके साथ आंजनेय जोशी बांसुरी पर सहयोग करेंगे एवं तबले पर पंडित हितेन्द्र दीक्षित संगत करेंगे। इसके बाद मशहूर नृत्यांगना दिल्ली की गौरी दिवाकर कथक…
