जिला कलेक्टर मेहता ने पीएम श्री विद्यालय सूरजपोल का किया आकस्मिक निरीक्षण

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर,18 फरवरी। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने बुधवार को सूरजपोल स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेह का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर अवलोकन के द्वारा जिला कलेक्टर मेहता ने पीएमश्री विद्यालय के विभिन्न पैरामीटर्स की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पैरामीटर्स के अनुसार विद्यालय का संचालन से संबंधित गतिविधियों की स्थानीय प्रधानाचार्य एवं उपस्थित स्टाफ से जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय के अवलोकन के दौरान साफ सफाई संतोषजनक नहीं पाए जाने पर नाराजगी जताई तथा विद्यालय परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने बाल वाटिका में कम नामांकन पर भी नाराजगी प्रकट की। उन्होंने निर्देश दिए की आवश्यकता अनुसार सुधार करते हुए विद्यालय की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस अवसर पर यूडीए आयुक्त राहुल जैन, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ प्रतिभा गुप्ता, सहायक निदेशक सीडीईओ कार्यालय डॉ दिनेश बंसल सहित स्थानीय विद्यालय स्टाफ एवं अन्य मौजूद रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!